Crocodile On Ganga Ghat : गंगा घाट पर आया बड़ा मगरमच्छ, स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप; कानपुर का VIDEO वायरल  

Crocodile On Ganga Ghat
X
Crocodile On Ganga Ghat
गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालु के बीच अचानक बड़ा मगरमच्छ आ गया। इसके आने से वहां हड़कंप मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Crocodile On Ganga Ghat : कानपुर में गंगा नदी के घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को अचानक एक बड़ा मगरमच्छ दिख गया। मगरमच्छ दिखने से वहां हड़कंप मच गया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ ही देर में मगरमच्छ वहां से चला जाता है। गंगा नदी के घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। हर मौसम में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। ऐसे में यदि स्नान के समय मगरमच्छ आ जाए तो कोई भी व्यक्ति डर जाता है।

ऐसा ही वाक्या कानपुर में गंगा घाट पर देखने को मिला। बीते दिनों कानपुर के भैरव घाट पर अचानक मगरमच्छ आ गया। किसी व्यक्ति ने मगरमच्छ को देख उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और वहां लोगों को बताया। हालांकि अच्छी बात यह थी कि उस समय कोई श्रद्धालु नहाने के लिए नदी में नहीं उतरा था। इस घटना के समय स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। वीडियो को X सहारा समय के हैंडल से शेयर किया गया है।

धूप सेंकने पहुंचा मगरमच्छ
लोगों का अनुमान है कि मगरमच्छ अक्सर धूप सेंकने नदी के किनारों पर आ जाते हैं। कुछ देर धूप सेंकने के बाद चले भी जाते हैं। ऐसे में यह बेहद जरुरी है कि कोई श्रद्धालु स्नान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी मगरमच्छ के किनारे पर आने से पहले वह सुरक्षित स्थान पर चला जाए।

गंगा घाट पर जुटती है भीड़
जानकारी के मुताबिक, कानपुर में पिछले एक सप्ताह से गंगा घाट के आसपास अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ देखे गए हैं। वहीं, भैरवघाट पर हर दिन गंगा स्नान करने वालों की भीड़ बड़ी संख्या में जुटती है। ऐसे में इन सार्वजनिक स्थानों पर मगरमच्छ के दिखने से भयावह स्थिति बन जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story