Logo
election banner
एक लड़का साड़ी पहनकर परी हूं मैं सॉन्ग पर पोज दे रहा है। वह खुद को एक्ट्रेस दिखाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। 

फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। यहां एक लड़के ने पूरी तरह लड़की का लुक बना लिया। वह साड़ी पहने है और परी हूं मैं सॉन्ग पर अलग-अलग पोज देता दिखाई दे रहा है। मानो वह किसी एक्ट्रेस को कॉपी कर रहा हो। 

She is more confident than Taapsee Pappu pic.twitter.com/ztUSMHEwbw

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। वह हिरोइन की तरह पोज दे रहा है, यही नहीं लड़के ने पूरा मॉडर्न साड़ी लुक लिया हुआ है और कान में इयररिंग भी पहनी हुई है। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 'परी हूं मैं' गाना बज रहा है और लड़का उसी गाने के लिरिक्स पर पोज दे रहा है। लड़के ने प्रॉपर लुक में अपनी बियर्ड सेट कराई है और फिर साड़ी पहनकर वो हूबहू हिरोइन की तरह पोज दे रहा है। यह वीडियो देख आप खुद की हंसी नहीं रोक पाएंगे। आपको ये बेहद हैरानी भरा लगेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक लड़के का साड़ी पहनकर डांस वायरल हुआ था, जिसमें लड़का टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करते नजर आया था। 

इसे भी पढ़ें : भारतीय रेल के जनरल कोच का हाल बेहाल, भीड़ इतनी कि टॉयलेट में खड़े हो गए यात्री, VIDEO 

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स 
इस वीडियो को @desimojito नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखकर कुछ लोग हैरान हैं, कुछ हंस रहे हैं। वीडियो को अब तक 3 लाख 74 हजार लोगों ने देखा है और करीब 4 हजार लोगों ने पसंद किया है। ऐसे में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कहा- बैटर देन कंगना रनौत। एक और यूजर ने लिखा- भाई ये हो क्या रहा है। एक यूजर ने लिखा- Why not swara Bhaskar a comparison template। एक और यूजर ने लिखा- हे भगवान अब और क्या देखना बाकी रह गया। 

5379487