haribhoomi hindi news
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर दो दुल्हन का डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई देखता ही रह गया।

Bride Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दो दुल्हन एक साथ काफी खूबसूरत मूव्स कर रही हैं। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है। देखें वीडियो।

शादियों में दुल्हन का डांस करना आम बात है। लेकिन इस वीडियो में एक साथ दो दुल्हन काफी फुर्ती के साथ जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को दो पार्ट में एडिट किया गया है। पहले वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा को एक युवक बिदाई के बाद उठाकर ले जा रहा है। जबकि दोनों दुल्हन रोते हुए जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: त्रिशा कर मधु का धमाकेदार वीडियो वायरल, इंटरनेट पर काटा बवाल

ठुमका देख हर कोई हैरान
इसके बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, तो ऐसा ठुमका लगाया कि सब देखकर दंग रह गए। इससे ऐसा लग रहा है कि दुल्हन कितनी खुश है। वीडियो में भोजपुरी सांग "अंगना में सैया स्विमिंग पूल बनवाई" भी बज रहा है। जो डांस के हिसाब से काफी फिट बैठ रहा है।

वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं
डांस के दौरान आसपास काफी महिलाएं मौजूद हैं, जो डांस का भरपूर आनंद लेते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को काफी लोग शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि शादी से रिलेटेड वीडियो ऐसे सामने आते रहते हैं। लेकिन दो दुल्हन को एक साथ डांस करते देख हर कोई हैरान है। यह वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी नहीं है।

7