Vivo फिर मचाएगा धमाल: भारत में ला रहा छोटी स्क्रीन वाला फोन, बैक और फ्रंट में मिलेगा 50Mp कैमरा

Vivo X200 FE Launched Date Leaked: Vivo जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo X200 FE हो सकता है। यह फोन असल में चीन में पहले से मौजूद X200 Pro Mini का खास वर्जन होगा। इसमें छोटी स्क्रीन के साथ दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। खास बात यह है कि फोन के आगे और पीछे दोनों साइड 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में नया MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर हो सकता है, जो आने वाले OnePlus और Realme फोनों में भी देखा जा सकता है। यह प्रोसेसर Dimensity 9300+ का थोड़ा अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। फोन की लॉन्चिंग भारत में जल्द हो सकती है।
ये भी पढ़े-ः₹17,999 में आया वॉटरप्रूफ Realme 14T 5G: मिलेगी 6,000mAh बैटरी और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले समेत तगड़े फीचर्स
Vivo X200 FE की भारत में लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत
Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 FE भारत में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन भारत में Vivo X200 Pro Mini की जगह लॉन्च होगा, जिसे पहले Vivo X200 Ultra के साथ पेश किया जाना था।
यह Vivo X200 सीरीज़ का एक नया वर्जन होगा जिसमें Dimensity 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट अभी तक आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Dimensity 9400 का एक ट्वीक्ड वर्जन हो सकता है। वहीं, चीन में Vivo X200 Pro Mini में Dimensity 9400 SoC मिलता है। चीन में इस फोन की कीमत CNY 4,699 (लगभग ₹56,000) है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
ये भी पढ़े-ः Motorola का धमाका: फोल्डेबल Razr 60 और Razr 60 Ultra लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक हर डिटेल
Vivo X200 FE में 6.31 इंच की 1.5K LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है, लेकिन बैटरी की सटीक क्षमता अभी सामने नहीं आई है।
एक Gizmochina रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X200 FE को चीन में Vivo S30 Pro Mini के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में भी Dimensity 9400e चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट आगे चलकर OnePlus Ace 5 Racing Edition और एक आगामी Realme स्मार्टफोन में भी देखा जा सकता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS