Logo
ओप्पो का नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 6500mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाले इस फोन पर मिल रहा है 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट।

Oppo K14x 5G Sale Starets In India: ओप्पो ने हाल ही में अपने K14x 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जो अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन 6500mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। खास बात ये है कि कंपनी इस फोन पर अभी शानदार ऑफर दे रही है, जिससे इसकी कीमत कम हो जाती है।

Oppo K14x 5G की कीमत और ऑफर
Oppo K14x 5G
 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत, ग्राहक SBI, HDFC और ICICI बैंक के कार्ड का उपयोग करने पर 1,500 रुपये तक की तत्काल छूट पा सकते हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर आइसी ब्लू और प्रिज्म वायलेट रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Oppo K14x 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की विशाल बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक साथ निभाती है। पावर के लिए कंपनी ने इसमें 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। ओप्पो का दावा है कि यह बैटरी उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो दिन भर फोन का भारी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन 1,125 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी अच्छी रहती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित कलरओएस 15 (ColorOS 15) पर चलता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G के साथ-साथ वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखता है।

5379487