Oppo के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन 'Oppo Find N6' की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ओप्पो फाइंड सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर पुष्टि की है कि कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन फाइंड N6 नाम से ही आएगा।
लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हैंडसेट को चीन में 17 मार्च 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। चीन के अलावा इसे दक्षिण एशिया और यूरोप के कुछ चुनिंदा बाजारों में भी पेश किए जाने की संभावना है, हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी संशय बना हुआ है।
OPPO Find N6
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) February 9, 2026
Launching on March 17th
China + select Global markets (South Asia & EU)
No India launch
- AI Pen support
- OPPO is pitching this as an Ultra Foldable phone
- 200MP camera
- Thin & Light form factor
Titanium & Orange colors
कैमरा और डिजाइन
Oppo Find N6 को लेकर सबसे चौंकाने वाला दावा इसके कैमरे को लेकर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फोल्डेबल फोन के रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सल का पावरफुल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इसे "अल्ट्रा फोल्डेबल फोन" के रूप में मार्केट करने की तैयारी में है, जिसका मतलब है कि यह फोन अपने पिछले वर्जन की तुलना में और भी पतला और हल्का (Thin and Light) हो सकता है। इसके अलावा, इसमें एआई पेन (AI Pen) सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है, जो यूजर्स के प्रोडक्टिविटी अनुभव को बेहतर बनाएगा।
कलर ऑप्शंस और प्रीमियम लुक
लीकस्टर योगेश बरार के अनुसार, ओप्पो अपने इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन को दो बेहद खास कलर ऑप्शंस में पेश कर सकता है। इनमें एक 'टाइटेनियम' (Titanium) और दूसरा 'ऑरेंज' (Orange) कलर शेड शामिल है। टाइटेनियम फिनिश फोन को एक प्रीमियम और ड्यूरेबल लुक देगा, जबकि ऑरेंज कलर इसे एक वाइब्रेंट और ट्रेंडी फील प्रदान करेगा। डिजाइन के मामले में कंपनी इसे अपने प्रतिद्वंद्वी फोल्डेबल फोन्स से आगे रखने की कोशिश कर रही है।
पिछले मॉडल की तुलना में बड़े बदलाव की उम्मीद
ओप्पो ने फरवरी 2025 में अपना फाइंड N5 मॉडल ग्लोबल मार्केट में उतारा था, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 5,600mAh की बैटरी दी गई थी। फाइंड N5 में 8.12 इंच की बड़ी इंटरनल एमोलेड स्क्रीन मिलती है।
अब नए फाइंड N6 में बेहतर प्रोसेसर, एडवांस कैमरा तकनीक और स्लिम डिजाइन के साथ कंपनी फोल्डेबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। हालांकि, इन सभी फीचर्स और लॉन्च डेट पर अभी ओप्पो की ओर से आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।











