Logo
Plastic Trader Murder: दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Plastic Trader Murder: दिल्ली के बवाना में आज 9 फरवरी सोमवार को दिनदहाड़े एक प्लास्टिक व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान मृतक अपनी जान बचाने के लिए भरे बाजार में भाग रहा था, लेकिन बाइक पर सवार 3 से 4 बदमाश लगातार उसका पीछ कर रहे थे, और मौका देखते बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिसके बाद व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला आज दोपहर करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। मृतक ने वारदात के दौरान अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ी। इस वारदात ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। पुलिस का कहना है कि संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले व्यापारी से लूटपाट की कोशिश की होगी, लेकिन विरोध करने पर या पहचान लिए जाने के डर से उन्होंने व्यापारी पर गोली चाल दी। हालांकि पुलिस इस मामले में रंजिश का एंगल की भी जांच कर रही है, अभी स्पष्ट तौर पर हत्या के कारणों के बारे में नहीं कहा जा सकता। 

पहले भी हुई है व्यापारी की हत्याएं

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। बता दें कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में पहले भी फैक्ट्री मालिक की इसी तरह हत्या की गई थी। इसके अलावा पिछले साल अक्टूबर में भी एक व्यापारी को रंजिश के चलते  गोलियों से भून दिया गया था। इस वारदात के बाद से इलाके के व्यापारियों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
 

5379487