Logo
Delhi Murder Case: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आज एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, वहीं मंगोलपुरी में भी छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Delhi Murder Case: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आज 9 फरवरी सोमवार को व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है। वहीं मृतक के परिजन ने पुलिस से न्याय की मांग की है।  

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वीर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वीर सिंह को उसकी दुकान के सामने सरेआम चाकू से हमला कर दिया, हमले के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोग तुरंत घायल वीरसिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। 

मंगोलपुरी में भी छात्र की हत्या

दिल्ली के मंगोलपुरी में भी 10वीं के छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान छात्र सुबह अपने घर से 10वीं के प्री-बोर्ड का एग्जाम देने स्कूल के लिए निकला था, उसी दौरान छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तो उन्होंने पाया कि छात्र की सिर में चाकू फंसा हुआ था। पुलिस ने परिजन के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी, वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487