OnePlus लाया सुपर फास्ट 150W पावर बैंक: लैपटॉप से फोन तक मिनटों में होंगे चार्ज, चेक करें प्राइस

OnePlus SuperVOOC 150W PowerBank Launch, check price and specs
X
OnePlus लाया सुपर फास्ट 150W पावर बैंक।
OnePlus 150W PowerBank: वनप्लस ने नया 150W PowerBank लॉन्च किया है। यह एक साथ तीन डिवाइसों को चार्ज कर सकता है।

OnePlus SuperVOOC 150W PowerBank: वनप्लस ने मार्केट में अपना नया पावरबैंक SuperVOOC 150W लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 20,000mAh की दमदार बैटरी और SuperVOOC 150W की सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें एक बिल्ट-इन केबल और दो एक्स्ट्रा पोर्ट्स हैं, जिससे आप एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि 2021 MacBook Pro को सिर्फ़ 30 मिनट में 54% तक चार्ज कर सकता है। यह पावर-बैंक उनके लिए बहुत काम का है जो ज़्यादा ट्रैवल करते हैं या जिनके डिवाइस जल्दी डिसचार्ज हो जाते हैं।

OnePlus SuperVOOC 150W की कीमत
OnePlus ने नए SuperVOOC 150W पावर बैंक को चीनी मार्केट में लॉन्च किया। इसकी कीमत CNY 349 (करीब 4,091 रुपए) है। यह एक गेम-चेंजर पावर बैंक है, जो दमदार पावर और बैटरी चार्जिंग क्षमताओं के साथ आता है। उम्मीद है ब्रांड जल्द ही इसे भारत समेत अन्य ग्लोबली मार्केट में लॉन्च करेगा।

ये भी पढ़े-ः Vivo फिर मचाएगा धमाल: भारत में ला रहा छोटी स्क्रीन वाला फोन, बैक और फ्रंट में मिलेगा 50Mp कैमरा

OnePlus SuperVOOC 150W के फीचर्स
वनप्लस यह पावर बैंक शक्तिशाली 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है। यह वनप्ललस के न्यूली लॉन्च फोन OnePlus 13T की 6,260mAh बैटरी को लगभग 2.36 बार पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। इसमें एक फोल्डेबल USB-C केबल, साथ ही एक USB-C और एक USB-A पोर्ट है, जो प्रति पोर्ट 100W या कई डिवाइस में संयुक्त 150W तक की पावर देता है। OnePlus का दावा है कि यह 2021 MacBook Pro को केवल 30 मिनट में 54% तक चार्ज कर सकता है, जो कि कमाल की बात है।

साथ ही, ये पावर बैंक PD 3.0, QC 3.0 और PPS प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जो इसे फोन से लेकर लैपटॉप तक अधिकांश डिवाइस के साथ कम्पैटिबल बनाता है। फास्ट चार्जर से लगभग दो घंटे में इस पावर बैंक को रिचार्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेः- ₹17,999 में आया वॉटरप्रूफ Realme 14T 5G: मिलेगी 6,000mAh बैटरी और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले समेत तगड़े फीचर्स

बैटरी डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स
OnePlus SuperVOOC 150W पावर बैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले बैटरी है, जिससे चार्जिंग पावर जैसी कई जानकारी डिस्प्ले पर आसानी से देखी जा सकती है।वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें कई चार्जिंग प्रोटेक्शन तकनीक, फ्लाइट-सेफ सर्टिफिकेशन और इंटीग्रेटेड केबल के लिए एक स्लॉट दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story