haribhoomi hindi news
OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 9000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और पूरी डिटेल।

OnePlus Nord 6 Launch in India: वनप्लस ने अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट में शक्तिशाली 9000 mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ कई फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स मिलते है। यह फोन IP68/IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। यह तीन रंगों- Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत ₹38,999 है। जानिए इसकी खासियतें, फीचर्स और कीमत के बारें में विस्तार से। 

OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165 Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस देता है। OnePlus का दावा है कि यह BGMI गेम में 165 FPS तक स्थिर गेमिंग प्रदान कर सकता है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें नया टच रिफ्लेक्स चिप और 6-एक्सिस कंसोल-लेवल जायरो सिस्टम दिया गया है। इसमें अधिकतम 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें नया Wi-Fi चिप दिया गया है, जो भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी स्थिर सिग्नल बनाए रखता है। इसकी 9000 mAh बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो OnePlus के अनुसार 2.5 दिन तक चल सकती है। यह 80W वायर्ड और 55W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें मल्टी-फोकसिंग फीचर है। यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और इसमें AI फीचर्स जैसे Circle to Search, AI Ghostwriter और रियल-टाइम ट्रांसलेशन शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत ₹38,999 (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM वाला टॉप मॉडल ₹41,999 में मिलेगा। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से Amazon और OnePlus Experience स्टोर्स पर शुरू होगी।

7