Oppo A6k Launch: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपनी लोकप्रिय A-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Oppo A6k चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपनी विशाल बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए चर्चा में है। कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों और शानदार स्टोरेज विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है।
Oppo A6k की कीमत और उपलब्धता
चीन में Oppo A6k की शुरुआती कीमत 1,999 युआन (लगभग 27,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 29,000 रुपये और टॉप मॉडल 12GB + 256GB की कीमत लगभग 32,000 रुपये है। यह फोन डॉन गोल्ड, सीशेल व्हाइट और ट्वाइलाइट ब्लू रंगों में उपलब्ध है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं होगी। साथ ही, फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। भारी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने इसके डिजाइन को संतुलित रखने की कोशिश की है।
Oppo A6k में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी काफी अच्छी रहती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है। यह फोन कलर ओएस 15.0 (ColorOS 15.0) पर चलता है, जो इस्तेमाल में काफी स्मूथ है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के शौकीनों के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा 10x डिजिटल ज़ूम को भी सपोर्ट करता है।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। खास बात यह है कि इस फोन को IP69, IP68 और IP66 की रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहद सुरक्षित बनाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।










