OnePlus 15T की 24 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। यह 7500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स के साथ आएगा। जानें इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और पूरी डिटेल।

OnePlus ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 15T की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप फोन लंबे समय से चल रही लीक्स और अफवाहों के बाद अब आधिकारिक तौर पर 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे पता चला है कि यह फोन पांच अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 

इसके साथ ही हैंडसेट में पावरफुल 7500mAh बैटरी दी जाएगी। इसमें नेक्स्ट-जनरेशन गेमिंग इंजन दिया जाएगा, जो 165fps तक गेमिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें फ्लैगशिप मॉडल जैसा Tri-Chip सिस्टम भी मिलेगा। चलिए अब इसके फीचर्स और उपलब्धता के बारें में जानें। 

OnePlus 15T की लॉन्च डेट
OnePlus 15T को चीन में 24 मार्च को शाम 7 बजे (बीजिंग समय) यानी भारत में शाम 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक इसे Oppo Shop वेबसाइट के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं, जहां प्री-ऑर्डर करने पर CNY 299 (करीब ₹4,000) के वायरलेस हेडफोन्स मुफ्त मिलेंगे।

ये भी पढ़ेः-  Vivo V70 FE: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च, डिटेल्स हुई लीक  

वेरिएंट और कलर ऑप्शन
यह स्मार्टफोन कुल पांच वेरिएंट्स में आएगा:

  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB
  • 16GB + 256GB
  • 16GB + 512GB
  • 16GB + 1TB

फोन को तीन कलर ऑप्शन Pure Cocoa, Relaxing Matcha और Healing White Chocolate  में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pure Cocoa और Relaxing Matcha में AG फ्रॉस्टेड ग्लास बैक मिलेगा, जबकि Healing White Chocolate वेरिएंट में नया माइक्रो-आर्क ऑक्सिडेशन फिनिश दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-ः Oppo का नया सस्ता 5G फोन लॉन्च: 6,500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत

OnePlus 15T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जो फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें नेक्स्ट-जनरेशन गेमिंग इंजन दिया जाएगा, जो 165fps तक गेमिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें फ्लैगशिप मॉडल जैसा Tri-Chip सिस्टम भी मिलेगा।

कैमरा की बात करें तो इसमें LUMO इमेजिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट होगा। डिवाइस में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी, जिससे यह काफी मजबूत और वाटर-रेसिस्टेंट होगा। बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही, इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान हीट कम करने में मदद करता है।