Luxcell Bind 20K: एक साथ 3 डिवाइस चार्ज करेगा पोट्रॉनिक्स का ये धांसू पावर बैंक; कीमत भी बजट में, जानें फीचर

Luxcell Bind 20K launched in india: पोट्रॉनिक्स ने अपने एक नए पावर बैंक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Luxcell Bind 20K है। यह फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक 20000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। खास बात है कि कंपनी ने इस पावर बैंक को बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। यहां हम इस पावर की कीमत और स्पेसिफिकेशन बता रहे हैं।
Luxcell Bind 20K पावरबैंक के स्पेसिफिकेशन
Luxcell Bind 20K पावर बैंक 20000 एमएएच की बैटरी और 22.5W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक एक बार फुल चार्ज होने पर एक साथ 3 डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इतना ही इस पावर बैंक में 2 इन-बिल्ट केबल-iOS डिवाइस के लिए 8-पिन केबल और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए टाइप-सी केबल मिलती हैं। साथ ही इसमें एडिशनल डिवाइस को चार्ज करने के लिए एक फुल साइज यूएसबी टाइप-A पोर्ट मिलता है।
इस डिवाइस के खास बात है कि इसे हवाई यात्रा के दौरान भी उपयोग किया जा सकता है। इसका डिजाइन काफी स्लीक है। इस पावर बैंक से एंड्रायड फोन, आईफोन, टैबलेट और ब्लूटूथ को भी चार्ज किया जा सकता है।
ये भी पढे़ः- Infinix Note 40 फोन 21 जून को भारत में मचाएगा धूम; वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलेगा 108MP कैमरा
इसके अलावा इस पावर बैंक में एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे आसानी से बैटरी के स्टेटस को चेक किया जा सकता है और आप इसे टाइम से चार्ज कर सकेंगे। Luxcell Bind 20K को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ने भी सर्टिफाइड किया है। यह सर्टिफिकेशन पावर बैंक में कंफर्म करता है कि यह डिवाइस ओवरहीटिंग, ओवर वोल्टेज, शॉर्क सर्किट और ओवर करेंट जैसी समस्याओं को आसानी से झेल सकता है।
Luxcell Bind 20K की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इस पावर बैंक को केवल 1499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। यह पावर बैंक 12 महीने की वांरटी के साथ आता है। इसे यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबासइट समेत अमेजन फ्लिपकार्ट की साइट से भी खरीद सकते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS