Logo
iQOO Z11 26 मार्च 2026 को लॉन्च होगा, इसमें 9,020mAh बैटरी, 16GB RAM, 32MP फ्रंट कैमरा और 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही iQOO Z11x भी इसी इवेंट में पेश होगा।

iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक तौर ऐलान किया है वह नया डिवाइस  26 मार्च 2026 को लॉन्च करेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस इवेंट में iQOO Z11x को भी लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Z11 दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, जिसमें 9,020mAh की विशाल बैटरी, 16GB RAM और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। साथ ही, Z11 iQOO का पहला 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले वाला फोन भी होगा, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को और भी शानदार बनाएगा। आइए जानते हैं इन डिवाइसेज से क्या उम्मीद की जा सकती है।

iQOO Z11 के प्रमुख फीचर्स और डिजाइन
Z11 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, जिसमें iQOO Z11 को Z11x की तुलना में थोड़ा प्रीमियम पोजिशन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, Z11 में दो बड़े “फर्स्ट” फीचर्स मिलेंगे। इसमें iQOO स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी 9,020mAh बैटरी दी जाएगी। साथ ही, यह iQOO का पहला 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले वाला फोन होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.83-इंच OLED 1.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। यह फोन सिल्वर, ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और चीन में इसकी कीमत लगभग 290 डॉलर (करीब ₹24,000) हो सकती है।

iQOO Z11x के फीचर्स
iQOO Z11 के साथ लॉन्च होने वाला Z11x भी दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें 6.76-इंच LCD डिस्प्ले (आई-प्रोटेक्शन फीचर के साथ), MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 7,200mAh बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन सिल्वर, मिंट ग्रीन और डार्क ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

iQOO Z11x (इंडिया वर्जन)
चीन में लॉन्च होने वाला Z11x वही डिवाइस माना जा रहा है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। इसमें LPDDR4x RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 32MP फ्रंट कैमरा और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह डिवाइस भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

7