Logo
election banner
Infinix Note 40 Pro Plus Launch Soon: इंफिनिक्स अपने नए स्मार्टफोन Note 40 Pro Plus को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि डिवाइस जल्द ही बाजार में दस्तक देगा। डिवाइस को SDPPI और EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।

Infinix Note 40 Pro Plus Launch Soon: इंफिनिक्स अपने आगामी Note 40 सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए तैयारी कर रहा है। इस लाइनअप में तीन मॉडल: नोट 40, नोट 40 प्रो और नोट 40 प्रो प्लस शामिल होने की उम्मीद है। इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस को हाल ही में SDPPI और EEC सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही बाजार में लॉन्च होगा।

Infinix Note 40 Pro Plus को SDPPI और EEC सर्टिफिकेशन मिला
स्मार्टफोन को मॉडल नंबर "X6851B" के साथ दोनों सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, ये लिस्टिंग डिवाइस स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं करता है। इसके अतिरिक्त, एक नया मॉडल (X6871) EEC पर दिखाई दिया है, हालांकि इसके नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Infinix Note 40 और Infinix Note 40 Pro
Google Play कंसोल पर पिछली लिस्टिंग से नोट 40 और नोट 40 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। दोनों मॉडल को मीडियाटेक हेलियो G99 SoC से लैस होने की उम्मीद है, जिसे ARM Mali G57 GPU के साथ जोड़ा गया है, और इसमें कम से कम 8GB रैम होगा। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ प्री-इंस्टॉल आएंगे और इसमें 2436×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा, जो 480 PPI की पिक्सेल डेंसिटी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ेंः 8GB रैम और 64MP कैमरा वाला OPPO का धाकड़ फोन हुआ 7 हजार सस्ता, खरीदने के लिए लगी लाइन

इसके अलावा, इनफिनिक्स नोट 40 और नोट 40 प्रो वेरिएंट को डिक्लेरेशन ऑफ कॉनफॉर्मिटी वेबसाइट पर भी देखा गया था, जिससे पता चला था कि दोनों फोन 5000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस होंगे। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के मामले में अंतर होगा। खबरों की माने तो नोट 40 45W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि नोट 40 प्रो 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

यह भी पढ़ेंः Vivo V30 और V30 Pro की कीमत का खुलासा,  इस दिन भारत में होंगे लॉन्च

फिलहाल Infinix Note 40 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों कंपनी इसके बारे में कोई जानकारी साझा कर सकती है। इसलिए स्मार्टफोन्स से जुड़े अपडेट के लिए हरिभूमि पर बने रहें।

5379487