Logo
Infinix GT Ultra Launch Soon: गेमर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। इंफिनिक्स ने MWC 2024 में में अपने नए गेमिंग डिवाइस Infinix GT Ultra को शो किया है। यह डिवाइस 2.2 मिलियन के AnTuTu स्कोर हासिल किया है।

Infinix GT Ultra Launch: इंफिनिक्स ने MWC 2024 इवेंट (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) में एक नया फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन को शो किया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन Infinix GT Ultra होने वाला है और ब्रांड ने इसके सिंथेटिक बेंचमार्क प्रदर्शन को भी टीज किया है। यह डिवाइस 2.2 मिलियन के AnTuTu स्कोर हासिल किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

Infinix GT Ultra को MWC 2024 में किया गया टीज
इंफिनिक्स अपने नए हाई एंड डिवाइस को खास तौर पर गेमर्स के लिए तैयार कर रहा है, जो चार मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है। इसमें प्रोसेसर, ग्राफिक्स, कूलिंग और एआई ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं। आधिकारिक नोट्स के अनुसार, Infinix GT Ultra मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC से लैस होगा, जो एक फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर है। इस पावरफुल चिप को कूलमैक्स तकनीक से लैस किया गया है, जिसका उद्देश्य थर्मल थ्रॉटलिंग को दूर रखना है।

Infinix GT Ultra
Infinix GT Ultra

144Hz डिस्प्ले से हो सकता है लैस
कूलमैक्स तकनीक प्रभावशाली 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की पेशकश करने का दावा करती है। नए इनोवेशन और स्पेक्स की बदौलत, आगामी गेमिंग फोन 2,215,639 अंकों के साथ AnTutu पर हाई स्कोर दर्ज करने में सक्षम था। Infinix FHD+ पैनल पर 180Hz और WQHD+ डिस्प्ले पर 144Hz तक की रिफ्रेश रेट प्रदान करने के लिए Pixelworks विज़ुअल प्रोसेसर का भी उपयोग कर रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Infinix GT Ultra किस कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च होगा।

यह भी पढ़ेंः Vivo V30 Series की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगा उपलब्ध, कैमरा से लेकर बैटरी तक पावरफुल

MWC के दौरान इंफिनिक्स ने दो नई चार्जिंग तकनीक की घोषणा की। यह इनफिनिक्स एयरचार्ज और इनफिनिक्स एक्सट्रीम टेम्प बैटरी है। एक्सट्रीम टेम्प बैटरी में एक ऐसा डिजाइन होता है जो 40 डिग्री सेल्सियस तक के अत्यधिक तापमान में भी चार्ज करने में सक्षम बनाता है।

फिलहाल स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़े अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

5379487