Logo
Heart Health Tracking aap: अब यूजर्स को अपनी हेल्थ की टेंशन लेने की जरुरत नहीं हैं। क्योंकि आप CardioSignal ऐप की मदद से आप घर बैठें अपनी हार्ट की बीमारी का पता लगा सकते हैं। यह ऐप मिनटों में एकदम सटीक रिपोर्ट देता है।

Heart Health Tracking aap: बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते डिजीटल दुनिया में तेजी से विस्तार हो रहा है। इस टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ में हेल्थ ट्रैकिंग समेत कई अन्य चीजों को आसान बना दिया है। बाजार में इन दिनों ऐसे कई स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच मौजूद है, जो ऐसे तमाम फीचर्स के साथ आते है जिनसे आप घर बैठे अपनी हेल्थ को ट्रैक कर सकते हैं।

इसी कड़ी में अब इस टेक्नोलॉजी में थोड़ा और विस्तार हुआ है, जिसमें अब ऐप के जरिए लोग अपनी हेल्थ की जांच कर सकेंगे। यह एक मोबाइल ऐप है, जो लोगों की दिल से जुड़ी बीमारियों के बारें पता लगा देता है। चलिए इस ऐप के बारें में विस्तार से जानते हैं। 

क्या हैं ऐप का नाम?
इस ऐप को एक स्टार्टअप द्वारा तैयार किया गया है। हम जिस ऐप की बात कर रहे हैं उसका नाम CardioSignal है। इस ऐप को आप अपने फोन में इंस्टॉल करके हार्ट से जुड़ी दिक्कतों का पता लगा सकते हैं। यह हार्ट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने में सक्षम है। आपको बता दें, कंपनी ने इस ऐप की शुरुआत साल 2011 में की थी। इस स्टार्टअप के सीईओ Juuso Blomster है, जो पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट रह चुके हैं। 

कैसे काम करता है ये ऐप?  
CardioSignal ऐप का उपयोग करना बेहद आसान है। इसके उपयोग के लिए आपको इस ऐप को अपने फोन में इसे इंस्टॉल करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद बस आपको फोन को अपने सीने पर रखना होगा। इसमें मौजूद दो सेंसर की मदद से ये ऐप आपके हार्ट की जांच करता है। इस ऐप में लगे हुए यह सेंसर आपके हार्ट की गहराई से जांच करते हैं और फिर यूजर्स को डेटा देते हैं।  

इस प्रोसेस में लगभग 1 मिनट लगता है। इसमें यह ऐप 1 मिनट के बाद डेटा को क्लाउड सर्वर पर एनालिसिस के लिए भेजता है। इसकी रिपोर्ट यूजर को कुछ समय बाद मिलती है। इस तरह यूजर्स को अपनी हार्ट हेल्थ के बारें जानकारी मिलती हैं। 

ये भी पढ़ेः- Sony बाजार में लाया नए पावरफुल स्पीकर और हेडफोन्स: IP67 रेटिंग के साथ लगातार 12 घंटे तक चलेंगे; जानें कीमत 

आपको बता दें, ये स्मार्टवॉच में हॉर्ट मॉनिटर्निंग टेक्नोलॉजी के जैसा बिलकुल नहीं है। क्योंकि स्मार्टवॉच भले ही कितनी ही अच्छी और मंहगे ब्रांड की हो लेकिन उसके डेटा का उपयोग क्लिनिकली नहीं किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर CardioSignal का उपयोग क्लिनिकली किया जा सकता है, क्योंकि इसे क्लिनिकल इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली हुई है।इस ऐप को CE क्साल IIa मेडीकल डिवाइस की कैटेगिरी में स्थान दिया गया है। 

कहां उपलब्ध है ऐप? 
CardioSignal ऐप खास तौर पर कुछ चुनिंदा देशों में iOS और एंड्रॉइड दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इन देशों में आयरलेंड, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, स्विटरजरलैंड, इटली, स्पेन, यूके, स्वीडन, नीदरलैंड, बेल्जियम नॉर्वे और भारत में भी मौजूद हैं। 

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487