The Hundred Auction 2026: इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ के पहले मेंस ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। सबसे ज्यादा चर्चा इंग्लैंड के अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स की रही, जिन्हें लंदन स्पिरिट ने 390,000 पाउंड (करीब ₹4.1 करोड़) में खरीदकर ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।
हाल के महीनों में उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए कई टीमों ने उन पर बोली लगाई, लेकिन अंत में लंदन स्पिरिट ने अपने बजट का बड़ा हिस्सा खर्च कर उन्हें टीम में शामिल कर लिया।
जॉर्डन कॉक्स और जो रूट पर भी करोड़ों की बोली
2025 सीजन के MVP जॉर्डन कॉक्स भी इस ऑक्शन के बड़े सितारे रहे। उन्हें वेल्श फायर ने 300,000 पाउंड (करीब ₹3.2 करोड़) में साइन किया। इसी टीम ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को भी 240,000 पाउंड (लगभग ₹2.5 करोड़) में खरीदा। इन दोनों खिलाड़ियों पर ही वेल्श फायर ने अपने बजट का लगभग आधा हिस्सा खर्च कर दिया।
राशिद, टॉम करन और मिलर को भी मिली बड़ी रकम
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद को सदर्न ब्रेव ने 250,000 पाउंड (करीब ₹2.6 करोड़) में खरीदा। वहीं MI लंदन ने टॉम करन को 260,000 पाउंड (करीब ₹2.7 करोड़) में टीम में शामिल किया, जिससे वे अपने भाई सैम करन के साथ एक ही टीम में खेलते नजर आएंगे।
विदेशी खिलाड़ियों में डेविड मिलर पहले खिलाड़ी रहे जिन्हें सदर्न ब्रेव ने 110,000 पाउंड (करीब ₹1.1 करोड़) में साइन किया। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 200,000 पाउंड (करीब ₹2.1 करोड़) में खरीदा, जो किसी विदेशी खिलाड़ी को मिली सबसे बड़ी कीमत रही।
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने भी चौंकाया
ऑक्शन का एक बड़ा सरप्राइज पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद रहे। उन्हें सनराइजर्स लीड्स ने 190,000 पाउंड (करीब ₹2 करोड़) में खरीदा। ऑक्शन से पहले चर्चा थी कि भारतीय मालिकों वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सकती हैं, लेकिन सनराइजर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सबको चौंका दिया।
अबरार से पहले उस्मान तारिक पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जिन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (करीब ₹1.5 करोड़) में खरीदा।
कई बड़े नाम रहे अनसोल्ड
ऑक्शन में जहां कई युवा खिलाड़ियों को बड़ी कीमत मिली, वहीं कुछ बड़े नाम बिना खरीदे रह गए। इनमें सिकंदर रजा, लुंगी एनगिडी, वानिंदु हसरंगा और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
वहीं न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को MI लंदन ने फिर से साइन किया। यह उनके साथ फ्रेंचाइजी का पांचवां जुड़ाव है।

प्रमुख खिलाड़ियों की कीमत (रुपयों में)
- जेम्स कोल्स- 390,000 GBP ≈ ₹4.1 करोड़ (लंदन स्पिरिट)
- जॉर्डन कॉक्स- 300,000 GBP ≈ ₹3.2 करोड़ (वेल्श फायर)
- टॉम करन- 260,000 GBP ≈ ₹2.7 करोड़ (MI लंदन)
- आदिल राशिद- 250,000 GBP ≈ ₹2.6 करोड़ (सदर्न ब्रेव)
- जो रूट- 240,000 GBP ≈ ₹2.5 करोड़ (वेल्श फायर)
- एडेन मार्कराम- 200,000 GBP ≈ ₹2.1 करोड़ (मैनचेस्टर सुपर जायंट्स)
- अबरार अहमद- 190,000 GBP ≈ ₹2 करोड़ (सनराइजर्स लीड्स)
- उस्मान तारिक- 140,000 GBP ≈ ₹1.5 करोड़ (बर्मिंघम फीनिक्स)
- डेविड मिलर- 110,000 GBP ≈ ₹1.1 करोड़ (सदर्न ब्रेव)
युवा खिलाड़ियों ने मचाई धूम
इस बार का ऑक्शन कई मायनों में खास रहा। नई टीमों और भारतीय मालिकों के आने के बाद प्रतियोगिता और रोमांच बढ़ गया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि युवा खिलाड़ियों ने इस ऑक्शन में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिससे आने वाले सीजन के लिए लीग और भी दिलचस्प हो गई है।
सभी 8 टीमों की स्क्वॉड
सदर्न ब्रेव
रिटेन/डायरेक्ट साइनिंग: जेमी स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर
ऑक्शन में खरीदे: क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, डेविड मिलर, ल्यूक वुड, बेन मैकिनी, थॉमस र्यू, माइकल पेपर, टॉम एबेल, डैन वॉरेल, कैलेब फाल्कनर, निखिल चौधरी।
ट्रेंट रॉकेट्स
रिटेन/डायरेक्ट: टिम डेविड, बेन डकेट, मिशेल सेंटनर, टॉम बैंटन
ऑक्शन में: फिन एलन, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, डेविड पेन, डैन मौसली, मैट हेनरी, सैम बिलिंग्स, एनेरिन डोनाल्ड, बेन मेस, डैनी ब्रिग्स, लुईस किम्बर, ब्रैड करी।
MI लंदन
रिटेन/डायरेक्ट: विल जैक्स, राशिद खान, सैम करन, निकोलस पूरन
ऑक्शन में: ट्रेंट बोल्ट, टॉम करन, नाथन सॉटर, जेम्स विंस, शेरफेन रदरफोर्ड, रिचर्ड ग्लीसन, ओली पोप, ओली स्टोन, ओली साइक्स, कैलम पार्किंसन, जेसन रॉय।
लंदन स्पिरिट
रिटेन/डायरेक्ट: डेवाल्ड ब्रेविस, लियाम लिविंगस्टोन, एडम ज़म्पा, जेमी ओवरटन
ऑक्शन में: जॉनी बेयरस्टो, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, एडम मिल्ने, डेविड विली, एडम होस, टायमल मिल्स, जेम्स र्यू, मैट फिशर।
वेल्श फायर
रिटेन/डायरेक्ट: मार्को जानसेन, फिल साल्ट, रचिन रवींद्र, क्रिस वोक्स
ऑक्शन में: जॉर्डन कॉक्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, जो रूट, बेन केलावे, लॉकी फर्ग्यूसन, आसा ट्राइब, टॉम एस्पिनवॉल, मैट शॉर्ट, सैम कुक, जाफर चौहान।
बर्मिंघम फीनिक्स
रिटेन/डायरेक्ट: रेहान अहमद, डोनोवन फरेरा, मिशेल ओवेन, जैकब बेथेल
ऑक्शन में: जो क्लार्क, साकिब महमूद, उस्मान तारिक, विल स्मीड, जॉर्डन थॉम्पसन, स्कॉट करी, लॉरी इवांस, क्रिस वुड, एथन ब्रूक्स, मुस्तफिजुर रहमान।
सनराइजर्स लीड्स
रिटेन/डायरेक्ट: नाथन एलिस, मिशेल मार्श, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स
ऑक्शन में: अबरार अहमद, बेनी हॉवेल, डैनियल लॉरेंस, टॉम लॉज़, मैथ्यू पॉट्स, टॉम एल्सोप, ज़ैक क्रॉली, रयान रिकेटन, लियाम पैटरसन-व्हाइट, एड बर्नार्ड, रीस टॉपले।
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स
रिटेन/डायरेक्ट: नूर अहमद, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, लियाम डॉसन
ऑक्शन में: गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, ल्यूस डू प्लॉय, टॉम हार्टले, एडेन मार्कराम, जोश टोंग्यू, टिम सीफर्ट, टॉम मूरेस, मैक्स होल्डन, तवांडा मुये, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, पॉल वाल्टर।
यह ऑक्शन द हंड्रेड के नए फॉर्मेट और भारतीय मालिकों वाली टीमों के साथ काफी रोमांचक रहा, जहां युवा टैलेंट ने अनुभवी दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।










