Logo
election banner
boAt Nirvana Ion ANC True Wireless Earbuds: रिलायंस डिजिटल की साइट पर चल रही डिस्काउंट डेज सेल में boAt Nirvana Ion ANC ईयरबड्स को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। ये ईयरबड्स टोटल 120 घंटे तक प्लेबैक देते हैं।

boAt Nirvana Ion ANC True Wireless Earbuds: म्यूजिक सुनने के शौकीन लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। रिलायंस डिजिटल की साइट पर चल रही डिस्काउंट डेज सेल में एक धांसू ईयरबड्स को भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस ईयरबड्स का नाम boAt Nirvana Ion ANC True Wireless Earbuds है। ये ईयरबड्स 120 घंटे की टोटल प्लेबैक के साथ आते हैं। यहां इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

boAt Nirvana Ion ANC True Wireless Earbuds की कीमत और ऑफर्स
रिलायंस डिजिटल डिस्काउंट डेज सेल के दौरान बोट के इस ईयरबड्स को 79% छूट के बाद 2,099 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी ऑफर प्राइस 2,499 और एमआरपी 9,990 रुपए है। कंपनी इस ईयरबड्स को ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदने का ऑप्शन दे रही है। इसके अलावा, इन ईयरबड्स पर 1 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी भी उपलब्ध है।

boAt Nirvana Ion ANC
boAt Nirvana Ion ANC True Wireless Earbuds Price

आपको बता दें कि, रिलायंस डिजिटल डिस्काउंट डेज सेल (Reliance Digital Discount Days Sale) 15 अप्रैल तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक ग्राहक बिना देर किए जल्दी से रिलायंस डिजिटल की साइट्स पर जाकर boAt Nirvana Ion ANC ईयरबड्स को ऑर्डर कर लें। क्योंकि, ऑफर्स खत्म होने के बाद ईयरबड्स की कीमत बढ़ भी सकती है।

यह भी पढ़ेंः LG ने भारत में लॉन्च किए एक साथ तीन नए मॉनिटर, कीमत मात्र 6,299 रुपए से शुरू

boAt Nirvana Ion ANC के फीचर्स
बोट के इस ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी बैकअप है। कंपनी दावा करती है कि ये 120 घंटे की टोटल प्लेबैक प्रदान करते हैं और प्रत्येक ईयरबड एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे का प्लेबैक देते हैं। यानी आपको इन ईयरबड्स को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ेंः Motorola ने चुपके से लॉन्च किया नया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे महंगे फोन जैसे फीचर्स

ये ईयरबड्स 32dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) पैक करते हैं। कॉल पर क्लियर क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए ऑडियो डिवाइस क्वाड माइक और ENx तकनीक से भी लैस है। boAt Nirvana Ion ANC में 60ms लो लेटेंसी मोड की सुविधा है। इसे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

5379487