Logo
boAt Lunar Embrace Smartwatch: बोट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lunar Embrace को लॉन्च किया है, जो एक ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच है। यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। साथ ही इसकी कीमत भी बजट में है।

boAt Lunar Embrace Smartwatch: बोट ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Lunar Embrace को लॉन्च किया है। इससे पहले ब्रांड ने boAt लूनर लिंक और boAt अल्टिमा सिलेक्ट जैसी स्मार्टवॉच का अनावरण किया था। अब, लूनर एम्ब्रेंस के साथ बोट ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप का विस्तार किया है। नई स्मार्टवॉच में कई दमदार फीचर्स के साथ शानदार बैटरी बैकअप की सुविधा मिलती है। साथ ही कंपनी ने इसकी कीमत भी बजट में रखी है। आइए boAt Lunar Embrace स्मार्टवॉच की कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

boAt Lunar Embrace Smartwatch: फीचर्स
लूनर एम्ब्रेस स्मार्टवॉच को टिकाऊ मेटल बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है और इसमें 1.51-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार अपने वॉच फेस को कस्टमाइज करने की अनुमति देता है। यह एक ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है, जिसमें यूजर्स 20 कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं और सीधे वॉच की मदद से कर और प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Vivo V30 Series की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगा उपलब्ध, कैमरा से लेकर बैटरी तक पावरफुल

बोट की यह स्मार्टवॉच कई हेल्थ ट्रैकर फीचर्स भी प्रदान करती है। यूजर्स इस स्मार्टवॉच की मदद से हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), स्ट्रेस, स्लीपिंग के पैटर्न का पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही यह मासिक धर्म पर नजर रख सकता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी हैं, जो फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः लूट लो... Flipkart पर 8,000 रुपए सस्ते में मिल रहा मोटोरोला का पावरफुल 5G फोन, जल्दी से करें ऑर्डर ​​​​​​​

डिवाइस IP68-रेटेड है, जो सुनिश्चित करता है कि यह धूल और पानी के प्रति प्रतिरोधी है। अन्य फीचर्स के तौर पर आपको इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन गेम, म्यूजिक कंट्रोल और कई सुविधा उपकरण जैसे सेडेंटरी अलर्ट, वॉयस असिस्टेंट और मौसम अपडेट जैसे ऑप्शन शामिल है। कंपनी दावा करती है यह स्मार्टवॉच नियमित उपयोग के साथ एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ेंः 5000 रुपए सस्ता हुआ 8GB रैम, 64MP कैमरा वाला Google का 5G फोन, जल्द करें ऑर्डर

boAt Lunar Embrace Smartwatch: कीमत, उपलब्धता और कलर ऑप्शन
लूनर एम्ब्रेस स्टील ग्रे और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है, जिसे ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon.in के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत 2,899 रुपए रखी है।

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487