अयोध्या में UK सरकार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्री और विधायकों संग किए रामलला के दर्शन, कहा-सौभाग्य की बात

Uttarakhand government in Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए। मंत्री और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला 500 वर्ष बाद फिर से अपने स्थान पर विराजे हैं। प्रभु सभी पर कृपया करें। यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो। मुख्यमंत्री धामी व उनके मंत्री-विधायक देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से जय सिया राम के उद्घोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।
#WATCH अयोध्या: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। pic.twitter.com/PIOXSSkYZy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024 यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने भी कैबिनेट संग किया था अयोध्या दर्शन
इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कैबिनेट के अन्य सदस्यों और सहयोगी विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन किए थे। सीएम योगी के साथ भाजपा के साथ अन्य पार्टियों के विधायक भी रामदर्शन यात्रा में शामिल रहे। कुछ विधायक और मंत्री परिवार के साथ भी रामलला के दर्शन को पहुंचे।
#WATCH देहरादून: देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना होते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने "जय सिया राम" का उद्घोष किया। pic.twitter.com/MNz1NNvH96
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024 केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित सभी राज्यों के सीएम-मंत्री पहुंच रहे अयोध्या
भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को मंत्रिमंडल के सदस्यों व विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने को कहा था। इसके लिए बकायदा शेड्यूल तय किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ, युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर सहित केंद्र सरकार के अन्य मंत्री अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार के अन्य मंत्री भी अयोध्या दर्शन को आएंगे। शेड्यूल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
