झांसी में बनाया विश्व रिकॉर्ड: रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर 350 खिलाड़ियों ने मल्लखंभ के साथ किया योग प्रदर्शन 

world record in Jhansi Mallakhamb and Yoga
X
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर झांसी में बनाया मल्लखंभ व योग का विश्व रिकॉर्ड।
World Record Jhansi: झांसी में मल्लखंभ की शुरुआत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने की थी। सैकड़ों वर्ष बाद भी यह खेल युवाओं की पसंद है। देश विदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी करते हैं। 

World Record Jhansi: वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर झांसी में नया रिकॉर्ड बना। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और एमेच्योर मल्लखंभ एसोसिएशन द्वारा आयोजित शौर्य पर्व में 350 खिलाड़ियों ने एक साथ मल्लखंभ का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मल्लखंभ में योग के विभिन्न आसन और पिरामिड का प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

एक बच्ची ने अपने सिर पर दीया रखकर रस्सी पर योग प्रदर्शन किया। उसका यह करतब देख हर कोई हैरान था। वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया बुक ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को अपनी पुस्तक में स्थान देगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया बुक की टीम मौके पर मौजूद रही। पूरे कार्यक्रम के वीडियो फुटेज लिए। अंत में संस्था ने उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी को सर्टिफिकेट भी दिया।

350 बच्चों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
अतुल द्विवेदी ने बताया, मंगलवार को 350 से अधिक खिलाड़ियों ने मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान झांसी के अलावा ललितपुर, छतरपुर और आगरा के खिलाड़ी भी शामिल हुए। सभी ने अपने हुनर से दर्शकों को आश्चचर्य चकित किया।

महारानी लक्ष्मीबाई ने की थी शुरुआत
झांसी में यह कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर खिलाड़ियों की ओर से एक तरह से श्रद्धांजलि है। विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि झांसी में मल्लखंभ की शुरुआत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने ही की थी। सैकड़ों वर्ष बाद भी आज यह खेल झांसी के युवाओं की पहली पसंद है। देश विदेश में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में झांसी के खिलाड़ी मल्लखंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story