दिवाली की छुट्टी खत्म: काम पर लौटने की भीड़; यमुना एक्सप्रेस-वे पर 1 किमी तक गाड़ियों की कतार, देखें तस्वीरें

Yamuna Expressway Traffic jam
X
Yamuna Expressway Traffic jam
UP का यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार (4 नवंबर) को 1 किमी लंबी गाड़ियों की कतार लगी रही। दिवाली की छुट्‌टी मनाकर काम पर लौट रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

Yamuna Expressway Traffic jam: दिवाली सेलिब्रेशन खत्म हो गया है। 4 दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार (4 नवंबर) को पहला वर्किंग डे है। उत्तरप्रदेश में त्योहार मनाकर नोएडा और दिल्ली वापस लौटने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेशनल हाईवे से लेकर यमुना एक्सप्रेस वे तक वाहनों का सैलाब दिखा। लोग घंटों कतार में फंसे रहे। देखें महाजाम की तस्वीरें...।

Yamuna Expressway Traffic jam-

टोल क्रॉस करने में लगे 1 घंटे से ज्यादा
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस के मथुरा टोल पर गाड़ियों की 1 किमी लंबी कतार लगी रही। 1 घंटे तक वाहनों को टोल क्रॉस करने में लगे। सामान्य दिनों में 6 से 10 सेकंड के बीच टोल क्रॉस हो जाता है। जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Yamuna Expressway Traffic jam

50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे
बता दें कि मथुरा टोल प्लाजा पर 3 बूथ हैं। भारी भीड़ को देखते हुए सभी को चालू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोजाना 12 से 15 हजार वाहन गुजरते हैं। पिछले 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजर चुके हैं।

Yamuna Expressway Traffic jam

पुलिस ने भी संभाला मोर्चा
भारी भीड़ को देखते हुए टोल प्लाजा पर निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा पुलिस भी तैनात कर दी गई है। धीरे-धीरे गाड़ियों को टोल से निकाला गया। घंटों जाम में फंसे लोग गाड़ी निकालने के लिए जल्दबाजी करते रहे लेकिन एक घंटे से ज्यादा समय के बाद ही उन्हें जाम से छुटकारा मिला। जाम में फंसने के कारण लोग देर से ड्यूटी पर पहुंचे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story