UP Paper Leak Case: यूपी STF ने आरओ /एआरओ पेपर लीक मामले में दाखिल की चार्जशीट, रवि अत्रि समेत 10 लोगों के नाम

UP Paper Leak Case
X
UP Paper Leak Case
UP Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद STF ने RO/ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी चार्जशीट दाखिल कर दी है।

UP Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद STF ने RO/ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी चार्जशीट दाखिल कर दी है। STF ने रवि अत्री, राजीव नयन समेत कुल 10 आरोपियों के नाम चार्जशीट में शामिल किए हैं। चार्जशीट में विवेचक ने 50 से अधिक अभ्यर्थियों के बयानों को भी आधार बनाया है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में रवि अत्री पहले ही जेल में बंद है।

इन स्थानों से लीक करने की साजिश
बता दें, 8 फरवरी को परीक्षा का पर्चा यूपी के प्रयागराज, लखनऊ सहित चार स्थानों से लीक करने की साजिश की गई थी। भोपाल में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी की मदद से राजीव नयन मिश्रा और उसके साथियों ने RO/ARO भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाया था।

दो जगहों से लीक हुआ पेपर
UP STF ने 11 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ /एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक का खुलासा किया। एसटीएफ ने बताया कि सबसे पहले पेपर दो अलग-अलग जगह से पेपर लीक हुआ। पहला, भोपाल की उस प्रिंटिंग प्रेस से जहां से पेपर की छपाई हुई और दूसरा, प्रयागराज के उस परीक्षा केंद्र से जहां परीक्षा वाले दिन सुबह पेपर पहुंचा लेकिन एग्जाम शुरू होने से पहले लीक हो गया।

कौन है रवि अत्री?
नीट पेपर लीक मामले में रवि अत्री का नाम सुर्खियों में आया। रवि अत्री उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में मेरठ की जेल में बंद है। अब रवि अत्री का नाम NEET (UG) पेपर लीक मामले में भी सामने आया है। दरअसल, रवि अत्री को पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story