haribhoomi hindi news
Priyanka Gandhi Rae Bareli Rally: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को नुक्कड़ सभाएं कर राहुल गांधी के लिए वोट मांग रही हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी, सांसद बृज भूषण शरण व असदुद्दीन औवेसी पर सवाल उठाए।

Priyanka Gandhi Rae Bareli Rally: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों रायबरेली में डेरा जमाए हुए हैं। गुरुवार को नुक्कड़ सभाओं के जरिए राहुल गांधी के लिए वोट मांगे। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रियंका ने भाजपा और औवेसी की नीति और नियत पर सवाल उठाए। कहा, BJP नेता महिलाओं से अत्याचार करते हैं, वह उनके दुख दर्द में साथ खड़े ही नहीं हो सकते। 

प्रियंका ने कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण के बेटे करण भूषण को टिकट दिए जाने पर सवाल उठाए। कहा, महिला ओलंपिक मेडल लेकर आती हैं तो तो प्रधानमंत्री मोदी घर बुलाकर चाय पीते हुए फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन वही महिला खिलाड़ी जब आंदोलन कर अत्याचार की बात कहती हैं तो पूछते तक नहीं। अब तो उनके बेटे को टिकट भी दे दिया। 

BJP से मिले हैं औवेसी: प्रियंका 
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने असदुद्दीन औवेसी बीजेपी की बी टीम बताया। कहा, वह भाजपा से मिलकर काम कर रहे हैं। अन्य दलों को पीछे धकेलने भाजपा को जहां भी जरूरत है, वह तैयार हो जाते हैं। तेलंगाना चुनाव में तस्वीर साफ हो गई है। 

प्रियंका बोलीं-झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के बयान पर भी पलटवार किया। कहा, मोदी जी का यह कहना गलत है कि राहुल गांधी अडानी अंबानी का नाम लेना बंद कर दिया है। वह रोज रोज इस मुद्दे पर बात करते हैं। कहा, प्रधानमंत्री हमारे घोषणा-पत्र को पढ़ लें फिर टिप्पणी करें। अभी वह बिना पढ़े कुछ भी बोले जा रहे हैं। जो वह आरोप लगाते हैं, वैसा कुछ लिखा ही नहीं है। 

GST मुक्त करेंगे कृषि उपकरण, 
प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा में बताया कि छत्तीसगढ़ में हमने किसान कर्जमाफी और कर्नाटक में महिलाओं के खाते में 2000 रुपए महीने डालने का वादा किया था। दोनों वादे पूरे किए। महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा करा रहे हैं। केंद्र में हमारी सरकार आई तो किसानों के कर्जमाफी के लिए स्थायी आयोग बनाएंगे। खेती से जुड़े सभी उपकरण GST मुक्त करेंगे। 

7