Logo
election banner
UP BSP Declared 11 Candidates: बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए। वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सैयद नेयाज अली और फिरोजाबाद में चौधरी बशीर को उतारा है। बसपा 63 प्रत्याशी उतार चुकी है।

UP BSP Declared 11 Candidates: बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए। सूची में  वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सैयद नेयाज अली और फिरोजाबाद में चौधरी बशीर का नाम शामिल है। बसपा ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। 

मछलीशहर से रिटायर्ड आईएएस, सीतापुर से पूर्व विधायक
बसपा ने हरदोई से MLC भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है। 5 मई को उनका विधान परिषद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बसपा ने संतकबीरनगर में मो. आलम, मछलीशहर से रिटायर्ड आईएएस कृपाशंकर सरोज, सीतापुर में पूर्व भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है। फतेहपुर में डॉ. मनीष सिंह सचान, महराजगंज में मोहम्मद मौसमे आलम, फूलपुर में जगन्नाथ पाल, मिश्रिख में बीआर अहिरवार और भदोही में अतहर अंसारी को प्रत्याशी बनाया है।

19 अप्रैल को जारी बसपा की सूची में यह प्रत्याशी  

लोकसभा सीट  प्रत्याशी का नाम
हरदोई भीमराव अम्बेडकर 
संतकबीर नगर मो असलम 
फतेहपुर   डॉ मनीष सिंह साचन 
फिरोजाबाद चौधरी बशीर 
सीतापुर महेंद्र सिंह यादव 
महराजगंज मो मौसमे आलम 
मिश्रिख बीआर अहिरवार 
वाराणसी सैय्यद नेजा अली मंजू भाई 
मछलीशहर कृपाशंकर सरोज 
भदोही अतहर अंसारी 
फूलपुर जगन्नाथ पाल 


63 प्रत्याशी घोषित, 18 मुस्लिम चेहरे 
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 63 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें 18 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। शुक्रवार को जारी सूची में  11 में से पांच मुस्लिम चेहरे शामिल हैं। वाराणसी में पहले भी मुस्लिम नेता को टिकट दिया था। अब फिरोजाबाद में अब मुस्लिम चेहरा उतारा गया है। 

5379487