Logo
Jalaun Suicide Case: उत्तरप्रदेश के जालौन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ओशो का प्रवचन सुनने के बाद दो दोस्तों ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा-मृत्यु ही सत्य है। इसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ओशो से काफी प्रभावित थे।

Jalaun Suicide Case: ओशो का प्रवचन सुनने के बाद दो दोस्तों ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया। लिखा- मृत्यु ही सत्य है। इसके बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों ओशो से प्रभावित थे। हैरान करने वाली घटना जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कर्बला मैदान की है।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

दोनों में गहरी दोस्ती थी 
कालपी कोतवाली के टरननगंज के नुमाइश मैदान निवासी अमन वर्मा (23) और साथी बालेन्द्र पाल (21) अच्छे दोस्त थे। अमन मेडिकल स्टोर चलाता था। उसकी शादी हो गई थी। बालेंद्र की शादी नहीं हुई थी। दोनों ओशो के प्रवचन को सुनते थे और उनसे काफी प्रभावित थे। दोनों मेडिकल स्टोर पर ही बैठते थे। मंगलवार रात को दोनों ने कर्बला के मैदान में जहर खाकर जान दे दी। बालेंद्र की मौके पर मौत हो गई। अमन को परिजन कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें दोनों ने स्टेटस में क्या लिखा 
पुलिस के मुताबिक,  दोनों दोस्त मंगलवार रात कर्बला के मैदान गए। ओशो के प्रवचन को सुना और उसके बाद जहर खा लिया। जहर खाने से पहले बालेंद्र ने फोन में स्टेटस लगाया कि मृत्यु ही सत्य है। अमन से मरने से पहले तीन स्टेटस लगाए थे। पहले स्टेटस में लिखा-तुम अपने रास्ते, मैं अपने रास्ते। वीडियो में कुछ लोग एक लाश को ले जाते हुए दिख रहे हैं। दूसरे स्टेटस में लिखा-जीवन में ऐसा काम चुनें, जो आपका आनंद हो, व्यवसाय नहीं। तीसरे स्टेटस में एक लाश जलती हुई का वीडियो लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों ने आत्महत्या की है। 

5379487