haribhoomi hindi news
पत्नी आरती गुप्ता ने पांच नामजद व छह अज्ञात के लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कराया है।

Hamirpur: हमीरपुर जिले के तहसील मौदहा में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने हिंदू धर्म छोड़ कर इस्लाम धर्म अपनाया लिया है। आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बनकर एक मुस्लिम महिला से निकाह भी कर लिया है। उनकी पहली पत्नी आरती गुप्ता ने पांच नामजद व छह अज्ञात के लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांज में जुट गई है। 

रिपोर्ट दर्ज
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, नायब तहसीलदार की पत्नी आरती यज्ञसैनी उर्फ आरती गुप्ता ने अपने पति आशीष कुमार गुप्ता का जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पति द्वारा अनैतिक शादी कर लेने के संबंध में 6 अज्ञात और 5 नामजद लोगों रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इन लोगों पर दर्ज हुआ है मुकदमा
रुखसार, रुखसार के पिता नाम अज्ञात, रुखसार के मौसा मुन्ना पुत्र अज्ञात, मस्जिद के मौलवी बाबू आढ़ती कस्बा मौदहा थाना मौदहा और आशीष गुप्ता पुत्र राजाबेटा निवासी हनुमंत विहार,जनपद कानपुर नगर और 5-6 व्यक्ति के धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज हुआ है।

कानपुर के हैं आशीष गुप्ता
बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता कानपुर के रहने वाले हैं। वह शादीशुदा हैं, और उनके दो बच्चे भी हैं। मगर, एक मुस्लिम युवती से निकाह कर लिया है। निकाह करने के बाद वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे।  

7