UP के संभल में हिंसा : जामा मस्जिद में सर्वे करने गई टीम पर पथराव, 3 युवकों की मौत, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां फूंकी

Sambhal Jama Masjid Survey
X
संभल में भारी बवाल : जामा मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर पथराव, पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया।
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के संभल रविवार (24 नवंबर) सुबह पुलिस और पुरातत्व टीम हमला हो गया। अधिकारी-कर्मचारी जमा मस्जिद का सर्वे कराने के लिए पहुंची थी।

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार (24 नवंबर) सुबह भारी बवाल हो गया। जमा मस्जिद (Jama Masjid) का सर्वे करने पहुंची टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन युवकों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दी। हमले कई पुलसिकर्मी भी घायल हुए हैं। मामले को लेकर सियासत सरगर्म है। सपा-भाजपा ने एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। मायावती ने इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी बताया है। डीजीपी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

स्थानीय लोगों ने सुबह 7 बजे सर्वे करने पुरातत्व विभाग (Archaeology Department ) की टीम पहुंची थी। सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया। संभल हिंसा में नईम अहमद, बिलाल अंसारी और नोमान की मौत हुई है।

19 नवंबर को भी हुआ था सर्वे
सीनियर एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने संभल की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद (Masjid) के मंदिर होने का दावा किया है। कोर्ट के आदेश में 19 नवंबर को भी स्थानीय पुलिस और मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सर्वेक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी की जगह चुनाव ड्यूटी करने पर पुलिस ने भेजा जेल, नौकरी पर संकट, कार्ड देखकर अधिकारी हैरान

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
संभल की सिविल कोर्ट ने पुरातत्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए 19 नवंबर को भी सर्वे हुआ। पुरातत्व विभाग (Archaeology Department) की टीम रविवार सुबह फिर मस्जिद का सर्वे करने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। भीड़ नियंत्रित करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

शाही जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई
संभल में पथराव के बाद शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल, शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मस्जिद के बारह बड़ी मात्रा में पत्थर और जूते चप्पल बिखरे पड़े थे।

उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस की गाड़ियां
संभल SP कृष्ण कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दी। कानून-व्यवस्था फिलहाल नियंत्रण में है। हर जगह शांति-व्यवस्था कायम है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ NAS की कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री बोले-अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, सरकार संवैधानिक मूल्यों का आदर कराएगी। कानून का पालन करना पड़ेगा। इस तरह की अराजकता, गुंडई और न्यायालय के आदेश की अवहेलना चलने वाली नहीं है। जिसे समस्या है कोर्ट में अपना पक्ष रखें, लेकिन पथराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शाही जाम मस्जिद में यह वादी
शाही जाम मस्जिद को लेकर याचिका हरिशंकर जैन, महंत ऋषिराज गिरि, पर्थ यादव, राकेश कुमार, मदनपाल, जीतपाल सिंह यादव, वेदपाल और दीनानाथ की ओर से लगाई गई है। हरिशंकर के बेटे विष्णु शंकर जैन ने बताया की मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हो गया है। पुरातत्व विभाग की टीम 29 नवंबर को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story