Janmashtami 2024: मथुरा की मिट्टी में कुमार विश्वास ने मारी गुलाटी, हेमा मालिनी बनीं मां यशोदा, CM योगी ने की पूजा

Krishna janmashtami 2024
X
Krishna janmashtami 2024
मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह पूजा-पाठ की। कवि कुमार विश्वास मथुरा की मिट्‌टी में लोटे। रविवार को मथुरा सांसद हेमा मालिनी मां यशोदा बनीं।

Krishna janmashtami 2024: मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा नगरी कान्हा के रंग में रंगी है। सोमवार सुबह 5 बजे कान्हा की मंगला आरती से जन्माष्टमी की शुरुआत हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजा-पाठ की। कवि कुमार विश्वास मथुरा की मिट्‌टी में लोटे। कुमार विश्वास ने रेवती रमण की मिट्‌टी में गुलाटी लगाई। रविवार को मथुरा सांसद हेमा मालिनी मां यशोदा बनीं। हेमा मालिनी ने मुंबई से आए 40 कलाकारों के साथ डांस ड्रामा का प्रेजेंटेशन दिया।

सुख समृद्धि देश और प्रदेश पर बनी रहें
सीएम योगी ने कहा कि मैं आपका स्वागत करता हूं। प्रभु से कामना करता हूं कि उनकी कृपा से सुख समृद्धि हमारे देश और प्रदेश पर बनी रहें।

ब्रज के कण-कण में कृष्णा वास करते हैं
कवि कुमार विश्वास सोमवार को मथुरा पहुंचे। वृंदावन के बांके बिहारी में दर्शन किए। फिर श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाई। इसके बाद रमण रेती आश्रम पहुंचे। गुरु शरणानंद से आशीर्वाद लिया। इसके बाद कुमार विश्वास ब्रज रज में लोटे और मनौती मांगी। कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज के कण-कण में भगवान कृष्णा वास करते हैं। यहां की रज अलौकिक है।

40 कलाकारों के साथ डांस प्रेजेंटेशन
भाजपा सांसद हेमा मालिनी के परफॉर्मेंस से मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव का आगाज हुआ। हेमा मालिनी मां यशोदा बनीं। सांसद ने मुंबई से आए 40 कलाकारों के साथ डांस ड्रामा का प्रेजेंटेशन दिया। हेमा मालिनी ने कृष्ण और यशोदा के बीच होने वाले संवाद और उनके वात्सल्य भाव को दिखाया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी थे।

50 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की बढ़ती जा रही है। रात 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे। बांके बिहारी के अलावा मथुरा के 5 हजार से ज्यादा मंदिरों में कन्हैया जन्म लेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने 350 बसें चलाई हैं। रेलवे ने मथुरा-वृंदावन आने के लिए 300 ट्रेनें चलाई हैं। अनुमान है कि जन्माष्टमी पर 26-27 अगस्त को 50 लाख भक्त श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचेंगे। 300 पुलिसकर्मी सिर्फ क्राउड मैनेजमेंट के लिए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story