Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में माघ पूर्णिमा (12 फरवरी) से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज पहुंचने वाले सभी 7 रास्तों पर लंबा जाम है। रीवा स्थित यूपी-एमपी बार्डर पर भी वाहनों की लंबी कतार है। सतना, कटनी और सिवनी जिले में भी बड़ी संख्या में वाहन रोके गए थे, जिन्हें धीरे-धीरे रवाना किया जा रहा है। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने अवैध वसूली की शिकायत भी की है।
पुलिस की अपील..श्रद्धाुल वापस लौट जाएं
महाकुंभ में श्रद्धाुलओं की भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस प्रयागराज से 300 किमी पहले कटनी में वाहनों को रोक रही है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने एलाउंस कर श्रद्धालुओं से घर लौटने की अपील कर रहा है। कहा, रास्ते में बहुत भीड़ है, इसिलए सोच विचार कर आगे जाएं। यहां मौका है, आसपास के लोग भी लौट भी सकते हैं।
कटनी पुलिस की अपील...प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु विचार कर लें। आगे बहुत जाम है, वापस लौट जाएं। pic.twitter.com/sdIyUPne8b
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) February 10, 2025
रवाना किए जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन
रीवा एएसपी विवेक लाल ने बताया कि प्रयागराज में भीड़ बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को यहां रोका जा रहा है। ताकि, वह बारी-बारी से आगे बढ़ें और कुंभनगरी में अव्यवस्था न हो। भारी वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं की गाड़ियां रवाना की जा रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जाम में फंसे श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी के इंतजाम
सीएम मोहन यादव ने X पर मैसेज लिखकर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था करें। किसी कुंभयात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने श्रद्धलुओं से भी व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें।
रीवा में 3 जगह बनाए रेस्ट प्वाइंट
रीवा के अलावा मध्य प्रदेश के सतना, कटनी जबलपुर और सिवनी जिले में भी वाहनों की लंबी कतार लगी है। रीवा के रायपुर कर्चुलियान, चाकघाट और गंगेव में कुंभयात्रियों के लिए 3 रेस्ट पॉइंट बनाए गए हैं। जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, मनगवां, सोहागी पहाड़ी और सिरमौर रोड पर भी जाम लगा है।
#mahakumbh मे भारी संख्या में लोग आने से भीड़ और ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है। अपने वाहनों के साथ यात्रा करने वाले यात्रीगण, कृपया ध्यान दें कि #Kanti से #Prayagraj तक 270 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि यदि संभव हो, #MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/XAZy8siHmK
— Hitesh Dubey – People's Voice (@HiteshForChange) February 9, 2025
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, गंगा पूजन के बाद अक्षयवट मंदिर में किए दर्शन
रीवा में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली
प्रयागराज के रास्ते पर जाम में फंसे श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया, नगर निगम एरिया में एंट्री शुल्क के नाम पर 100 रुपए वसूले गए हैं, लेकिन इसकी रसीद नहीं दी। वसूलीबाज ने धमकाया कि यहां रुपए नहीं दिए तो आगे उसके साथी आगे नहीं बढ़ने देंगे। रीवा के रतहरा, चोरहटा और चिरहुला क्षेत्र में वसूली की जा रही है।
प्रयागराज महाकुंभ में फँसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 9, 2025
प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ़ 30 किमी पहले से ही नवाबगंज… pic.twitter.com/1JXmzgDEGI
अखिलेश यादव ने उठाई मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जाम फंसे श्रद्धालुओं के लिए आपातकालीन व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की है। बताया, प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर नवाबगंज में जाम, रीवा की तरफ़ गौहनिया में 16 किमी पहले जाम और वाराणसी की तरफ़ 12 से 15 किमी के जाम से लोग बेहाल हैं। भूखे-प्यासे इन तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं हैं? ट्रेन के इंजन तक में भीड़ प्रवेश कर जाने की सूचनाएं मिल रही हैं।