महाकुंभ 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, गंगा पूजन के बाद अक्षयवट मंदिर में किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में डुबकी लगाने के बाद गंगा पूजन करतीं हुईं।
महाकुंभ में 'महामहिम': राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाई।
President Draupadi Murmu in Mahakumbh: : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार(10 फरवरी) को महाकुंभ पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्हाेंने कुंभ में स्नान किया है। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संगम में स्नान किया था। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा करीब आठ घंटे का है। राष्ट्रपति ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्ध्य दिया। इसके बाद महामहिम ने योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदीबेन पटेल और अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा पूजन किए।
अक्षयवट और लेटे हनुमान मंंदिर में किए दर्शन
संगम में डुबकी लगाने के साथ ही अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहीं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और ऐसे में राष्ट्रपति और दूसरे वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए प्रयागराज में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
कैसा रहा राष्ट्रपति मुर्मू का महाकुंभ पहुंचने का रूट
राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यंहां से हेलिकॉप्टर के जरिए महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में उतरीं। इसके बाद राष्ट्रपति कार से अरैल वीवीआईपी जेटी पहुंची और फिर निषादराज क्रूज से संगम पहुंची। राष्ट्रपति स्नान के बाद गंगा पूजन और आरती करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। शाम चार बजे के करीब राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं।
Live updates:
- संगम में डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम नोज पर गंगा पूजन किए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।
- संगम में डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और गंगा को पुष्प अर्पित किए।
#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu offers prayers after taking a holy dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh Mela. pic.twitter.com/xLtUt27U66
— ANI (@ANI) February 10, 2025
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह करीब 11 बजे त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान राष्ट्रपति के परिवार के दूसे सदस्यों ने भी डुबकी लगाई। इस दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात एनएसजी गार्ड उनकी मदद करते नजर आए।
#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu takes a holy dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh Mela. pic.twitter.com/2PQ4EYn08b
— ANI (@ANI) February 10, 2025
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे संगम तट पर पहुंची। राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu, Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel, and UP CM Yogi Adityanath arrive at Triveni Sangam.
— ANI (@ANI) February 10, 2025
President Droupadi Murmu will soon take a holy dip at Sangam pic.twitter.com/WYepcGDUiy
- बमरौली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का प्लेन लैंड होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया।
- प्रयागराज पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
उत्तराखंड के सीएम ने परिवार सहित किया स्नान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह परिवार सहित संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया और कुंभ को आस्था का महासंगम बताया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुंभ आयोजन में भूमिका की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड मंडपम का भी निरीक्षण किया और सेक्टर 8 में ज्ञान महाकुंभ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपराओं का महायज्ञ है और हमें गर्व है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं।
#WATCH | #Mahakumbh2025 | Prayagraj: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami takes a holy dip at Triveni Sangam with his family. pic.twitter.com/aFh0LSV8cT
— ANI (@ANI) February 10, 2025
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट
महाकुंभ के 29वें दिन तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अरैल घाट से संगम तक बोट सेवा बंद कर दी गई है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को भी 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन पर आपातकालीन क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। प्रयागराज में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जिससे पुलिस को कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा है।
सिक्किम के सीएम और लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी पहुंची
महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने संगम में डुबकी लगाकर खुद को धन्य बताया। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ के बावजूद वातावरण दिव्य है और कोई थकान महसूस नहीं हो रही। वहीं, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी महाकुंभ पहुंचे और संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सनातन परंपराओं की गहरी श्रद्धा और भारत की आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अनुपम क्षण है।
#WATCH प्रयागराज: लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद मैं धन्य महसूस कर रही हूं...महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं...यह क्षण दिव्य है" (09.02) pic.twitter.com/dEHnaHbrIc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
अखिलेश यादव ने की आपातकालीन इंतजामों की मांग
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से इमरजेंसी इंतजाम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु कई किलोमीटर तक जाम में फंसे हुए हैं और कई जगह खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं है। अखिलेश ने प्रशासन से मांग की कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि वे सुचारू रूप से स्नान कर सकें।
प्रयागराज हाइवे पर लगा लंबा जाम
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इस बार महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं। रविवार को मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर 300 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। यह जाम इतना भयावह है कि कई श्रद्धालु 48 घंटे से फंसे हैं। सोशल मीडिया पर इसे दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम बताया जा रहा है।
MP-UP बॉर्डर पर रुकी गाड़ियां, घंटों तक नहीं हिली लाइन
इस ट्रैफिक जाम की वजह से मध्य प्रदेश के कटनी, जबलपुर, मैहर और रीवा जिलों में हजारों वाहन फंसे रहे। सड़कें पार्किंग की तरह नजर आने लगीं। प्रशासन के मुताबिक, भारी भीड़ को देखते हुए रविवार को कई जगहों पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। कई जिलों में पुलिस ने हाईवे पर वाहनों को रोक दिया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी। खासतौर पर रीवा जिले के चाकघाट बॉर्डर पर गाड़ियों की कतारें इतनी लंबी हो गईं कि पुलिस को अलग-अलग जिलों में ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।


