IAS अफसरों के तबादले: राजशेखर और प्रणेता ऐश्वर्या से वापस लिए अहम दायित्व, अनिल की जिम्मेदारियां बढ़ाईं, सूची देंखें 

IAS transfer in MP
X
IAS transfer in MP
उत्तर प्रदेश में 10 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के सचिव और विशेष सचिव का नाम भी शामिल है। 

UP IAS transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने रविवार (10 नवंबर) रात 10 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। नमामि गंगे विभाग की विशेष सचिव प्रणेता ऐश्वर्या और जल निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर से कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां छीनकर अन्य अधिकारियों को दी गई हैं। IAS अनिल कुमार और अनिल गर्ग को अतिरिक्त जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं।

किस IAS को क्या जिम्मेदारी मिली

  • नमामि गंगे प्रोजेक्ट और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की विशेष सचिव रहीं प्रणेता ऐश्वर्या को यूपी एग्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • श्रम, सेवायोजन, भूतत्व और खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव रहे अनिल कुमार तृतीय को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं। वह इन दायित्वों के साथ वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव का पद भी संभालेंगे।
  • सिंचाई , जल संसाधन, परती भूमि विकास और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के प्रमुख सचिव रहे अनिल गर्ग को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। वह उक्त दायित्वों के साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर और उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक रहे रवि रंजन को अब यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • आगरा मंडल की अपर आयुक्त रहे कंचान सरन को अब राज्य महिला आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

  • खाद्य और रसद विभाग व विधिक बाट माप विज्ञान के सचिव रहे प्रभाष कुमार को नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति का विशेष सचिव बनाया गया है। वह यूपी जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

  • आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव रहे उदय भानु त्रिपाठी को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था में होगा सुधार
मुख्य सचिव ने बताया कि प्रशासनिक अफसरों के यह तबादले उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों में नई दिशा देने के लिए किए गए हैं। निश्चित ही इससे प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट आएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story