haribhoomi hindi news
Lucknow fire: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण आग लग गई। बुधवार (9 अक्टूबर) को ग्रेट ईस्टर्न कंपनी के वेयर हाउस में भड़की आग से हड़कंप मच गया। 14 दमकल गाड़ियों ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Lucknow fire: लखनऊ में फिर भीषण आग लग गई। बुधवार (9 अक्टूबर) को ग्रेट ईस्टर्न कंपनी के वेयर हाउस में भड़की आग से हड़कंप मच गया। वाशिंग मशीन, फ्रिज सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान धू-धूकर जलकर खाक हो गए। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दहशत फैल गई। कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से आस-पास की इमारतों में दरारें आ गई हैं। 10 किमी तक धुआं ही धुआं दिखाई दिया। 4 फायर स्टेशन की 14 दमकल गाड़ियों ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जानकारी के मुताबिक, वेयर हाउस में रखे वाशिंग मशीन, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कारण आग तेजी से फैली। घटनास्थल पर धुएं का गुबार इलाके में फैल गया। धुएं के कारण राहत कार्य में भी परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।  

लखनऊ में भीषण आग : गोदरेज और पैनासोनिक शोरूम में करोड़ों का नुकसान, आसपास के इलाके खाली कराए 

एक दिन पहले भी भड़की थी आग 
लखनऊ में एक दिन पहले मंगलवार को गोदरेज और पैनासोनिक के गोदाम में भीषण आग लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि धुआं 3 किमी दूर तक दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। 16 गाड़ियां और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से 7 घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। आग में करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया था। 

7