अयोध्या: आईपीएल सीजन शुरू होने से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आध्यात्मिक ऊर्जा लेने अयोध्या पहुंची, जहां कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) समेत पूरी टीम ने भव्य राम मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। क्रिकेट और आस्था के इस अनोखे संगम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
इस दौरान खिलाड़ियों ने मंदिर की वास्तुकला की सराहना की और आगामी सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Dr. Sanjiv Goenka visits Ram Janmabhoomi in Ayodhya along with captain Rishabh Pant and other members of the squad to receive blessings 🙏
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 21, 2026
JAI SHREE RAM pic.twitter.com/OdcNmcp0zV
कप्तान ऋषभ पंत और खिलाड़ियों ने नवाया शीश
अयोध्या पहुंचने पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का भव्य स्वागत हुआ। कप्तान ऋषभ पंत सहित टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने श्रद्धा भाव के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में खिलाड़ियों को देख श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला।
टीम के साथ मौजूद फ्रेंचाइजी मालिक संजीव गोयनका ने भी इस दौरे को टीम के लिए प्रेरणादायक और मानसिक मजबूती प्रदान करने वाला बताया।
#WATCH | Ayodhya, UP: IPL team Lucknow Super Giants visited the Ram Mandir to seek blessings. Owner, Lucknow Super Giants, Sanjeev Goenka says, "... Offering prayers to Lord Ram is never enough, and with the IPL season about to begin, all the players offered prayers at the temple… pic.twitter.com/5U0839kX8p
— ANI (@ANI) March 21, 2026
सुरक्षा के बीच हुआ भव्य दर्शन-पूजन
खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस बल अलर्ट पर रहा। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे ने स्वयं खिलाड़ियों को मंदिर का भ्रमण कराया और इसकी ऐतिहासिक भव्यता के बारे में जानकारी दी।
खिलाड़ियों ने मंदिर की नक्काशी और आध्यात्मिक वातावरण की जमकर प्रशंसा की। सुरक्षा घेरे के बीच पूरी टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए और सामूहिक आरती में भाग लिया।









