Ruckus on Eid Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर तनाव का माहौल है। तरुण हत्याकांड के बाद उत्तम नगर में भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो। लेकिन इस बीच ईद के मौके पर कुछ लोग उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास विरोध करने पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को पकड़ कर वहां से भगा दिया और स्थिति को समय रहते संभाल लिया। ऐसा भी सामने आया है कि कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 21 मार्च शनिवार को ईद के मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। कुछ लोग आज उत्तम नगर मेट्रो स्टेश के पास पहुंचे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की। वहीं कुछ लोगों ने "जय श्री राम" के नारे लगाने शुरू कर दिए उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इसके अलावा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेड और सतर्क निगरानी में लोगों ने अमन-चैन की दुआ के साथ नमाज को अदा किया है।
Delhi: Around 150 to 200 police personnel have been deployed outside the Uttam Nagar Police Station on the occasion of Eid-ul-Fitr to ensure that people can offer prayers peacefully. pic.twitter.com/q5dIrIMOgy
— IANS (@ians_india) March 21, 2026
CCTV कैमरो से कड़ी निगरानी
पुलिस का कहना है कि हस्तसाल गांव और उससे सटे इलाकों में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। हर प्रवेश और निकास मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। पहचान पत्र की जांच के बाद ही लोगों को आगे बढ़ने ने दिया जा रहा है, ताकि पूरे एरिया में शांति और सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा छतों, संकरी गलियों और दूसरी संवेदनशील जगहों पर CCTV कैमरो की सहायता से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने कहा कि हालात शातिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'यहां माहौल शांतिपूर्ण है। लोगों ने इत्मीनान से नमाज अदा की। पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है और नियमित गश्त व पहरा जारी है। सिंह ने साथ ही लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।'
#Delhi: उत्तम नगर में माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की नजर। नारेबाजी करने की कोशिश करने पर 25 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। pic.twitter.com/cqQGejdDAy
— NBT Dilli (@NBTDilli) March 21, 2026
4 मार्च को तरुण की हत्या
बता दें कि उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को तरुण नाम के युवक की विशेष समुदाय के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से इलाके में 2 समुदायों के बीच तनाव का माहौल था। ईद के दिन खून की होली खेलने जैसी धमकियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किया है, जिसे रामनवमी तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं।










