Logo
Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अपना अचनाक रुख बदला लिया। एनसीआर में आज सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ और इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम के अचानक करवट ने लोगों को हैरान कर दिया। शनिवार को दिल्ली में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं राजधानी में ठंडी हवाओं के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिला था। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से भी कम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ बारिश होने की वजह से वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है।

शहर का एक्यूआई फिलहाल संतोषजनक हालत में आ गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद में शनिवार को कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई और लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में अचानक बढ़ी ठंड और कोहरे ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वहीं मौसम विभाग का कहना कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अचानक कोहरा और ठंड बनी रह सकती है।

फरीदाबाद में छाया घना कोहरा

राजधानी से सटे हरियाणा के जिला फरीदाबाद में शनिवार को घना कोहरा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम मात्र 10 मीटर तक रह गई। शहर में अचानक ठंड बढ़ने की वजह से लोगों के घरों के एसी, कूलर और पंखे बंद हो गए हैं। इसके विपरीत लोग ने एक बार फिर ठंड में उपयोग किए जाने कपड़ों को निकाल लिया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।

दिल्ली में दिखा कोहरा

राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चल रही थी जिस वजह से तापमान  न्यूनतम तापमान से भी कम मात्र 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को शहर में हुई बारिश की वजह से दिल्ली के लोगों को लंबे समय के बाद स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला।

7