प्राण-प्रतिष्ठा से पहले इकबाल अंसारी की अपील: जो भी संघर्ष था, वह अब पूरा हुआ, अयोध्या आइए और रामलला के दर्शन करिए

Iqbal Ansari
X
Iqbal Ansari
Iqbal Ansari Declares End to Ram Temple Dispute: राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' का ऐतिहासिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को घोषणा की कि 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की शुरुआत 'मंगल ध्वनि' से होगा।

Iqbal Ansari Declares End to Ram Temple Dispute: अयोध्या में आज सोमवार को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघर्ष जाहे जो भी रहा हो, आज का दिन लोगों के लिए खास है। राम मंदिर पर विवाद समाप्त हो गया है। इकबाल राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में पक्षकार रहे हैं।

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में सभी धर्मों के सभी देवता निवास करते हैं। आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह मंदिर की शुरुआत है। चाहे कितना भी संघर्ष रहा हो, आज का दिन लोगों के लिए खास है। अयोध्या में जो कुछ भी है, उसे जाकर देखना चाहिए। सभी लोग आएं और सरयू में स्नान कर भगवान राम का दर्शन करिए। सभी को भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अयोध्या में स्वागत किया। आने वाले हर मेहमान हमारे लिए स्वागत योग्य है। यह हमारी परंपरा भी है।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे इकबाल अंसारी
इकबाल अंसारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें निमंत्रण मिला है। अंसारी ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमें आमंत्रित किया गया है। हम अयोध्या के मेहमानों का स्वागत करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे होगी
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर शहर अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' का ऐतिहासिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को घोषणा की कि 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की शुरुआत 'मंगल ध्वनि' से होगा। अयोध्या मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे होगी।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ को भगवान राम के पोस्टरों और झंडों से सजाया गया है, जबकि देश भर के शहरों को रोशनी, भगवान राम के विशाल कटआउट और भगवान राम से संबंधित धार्मिक नारों वाले पोस्टरों से सजाया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि उसके सभी कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story