Logo
election banner
Budaun Double Murder Case Postmortem Report: डबल मर्डर के मुख्य आरोपी साजिद का भी बुधवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। उसकी मौत गोली लगने से हुई थी। हत्या करने के बाद जब वह मंगलवार शाम भाग रहा था तो उसकी मुठभेड़ पुलिस के साथ हुई। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान वह पुलिस की गोली से मारा गया।

Budaun Double Murder Case Postmortem Report: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पड़ोसी साजिद और जावेद के हाथों कत्ल हुए सगे भाई आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में साजिद की हैवानियत का खुलासा हुआ है। दोनों बच्चों का न सिर्फ उसने गला रेता, बल्कि शरीर पर दर्जनों पर बार वार किए थे। इस जघन्य वारदात का मंजर जिसने भी देखा, उसका कलेजा कांप उठा। बुधवार को दोनों मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। 

बदायूं में बुधवार को दोनों बच्चों आयुष और आहान का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चों की मौत किसी धारदार हथियार से गर्दन पर गहरी चोट लगने से हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, ठेकेदार विनोद के बड़े बेटे आयुष की गर्दन, हाथ, छाती और पेट समेत शरीर पर कुल 9 घाव थे। जबकि छोटे बच्चे आहान के शरीर पर कुल 11 घाव पाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों की गर्दन पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। 

हत्यारे साजिद का भी हुआ पोस्टमॉर्टम
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी साजिद का भी बुधवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। उसकी मौत गोली लगने से हुई थी। हत्या करने के बाद जब वह मंगलवार शाम भाग रहा था तो उसकी मुठभेड़ पुलिस के साथ हुई। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान वह पुलिस की गोली से मारा गया।

बदायूं डबल मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले नाई साजिद ने मंगलवार की शाम दोनों बच्चों की उनके घर पर हत्या कर दी थी। उसने 12, 8 और 10 साल की उम्र के तीन भाइयों पर चाकू से हमला किया। दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि मंझला बेटा पीयूष बच गया था। उसे भी चोटें आई हैं। 

हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव है। भीड़ ने साजिद की दुकान को आग के हवाले कर दिया था। उसकी बाइक को तोड़ डाली थी। आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है।

मामले में बच्चों के पिता विनोद कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर कहा गया है कि वह नाई परिवार को जानता था। उसने हत्या करने से पहले पत्नी संगीता से अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए 5 हजार रुपए मांगे थे। हत्या के कुछ घंटों बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में 22 वर्षीय साजिद को मार गिराया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की मां ने साजिद के पुलिस एनकाउंटर को जायज ठहराया है। 

Badaun Double Murder Case
Badaun Double Murder Case

जावेद पर रखा था 25 हजार का इनाम, पकड़ा गया
इस मर्डर केस में दूसरा आरोपी और साजिद का भाई जावेद वारदात के बाद से फरार था। उसे बरेली से पकड़ा गया है। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अफसरों का कहना है कि जावेद की गिरफ्तारी हो गई है। उन दोनों ने बच्चों की हत्या क्यों की? अब इसका पता चल सकेगा। फिलहाल पीड़ित परिवार बदहवाश है।

5379487