Logo
election banner
Hema Malini Harvested Wheat Crop in Mathura: मथुरा से भाजपा सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी गुरुवार, 11 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के बीच पहुंचीं। चिलचिलाती धूप में गेहूं काटती नजर आईं। इसका वीडियो सामने आया है।

Hema Malini Harvested Wheat Crop in Mathura: हेमा मालिनी ने 5 साल बाद फिर काटा गेहूं, VIDEO: उत्तर प्रदेश में कान्हा की नगरी मथुरा से भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 11 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी किसानों के बीच पहुंच गईं। जहां उन्होंने चैत्र (अप्रैल) माह की चिलचिलाती धूप में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं के पास पहुंचीं। इस दौरान खुद भी फसल काटती नजर आईं। 

हेमा मालिनी का गेहूं काटते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कांजीवरम साड़ी पहनकर तपती दुपहरी में महिला किसानों के साथ फसल काटी। 

किसान हेमा को देखकर हुए हैरान
दरअसल, हेमा मालिनी गुरुवार को बलदेव विधानसभा के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं। वहीं पास ही खेतों में गेहूं फसल के कटान चल रही थी। कई महिला किसान अपने खेतों में कटाई कर रहीं थी। हेमा मालिनी उनसे मिलने खेत में जा पहुंचीं। उनसे हालचाल पूछा। इसके बाद वोट देने की अपील की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अपने बीच अचानक हेमा मालिनी को देखकर किसान हैरान रह गए। हेमा मालिनी ने हाथों में फसल लेकर फोटो भी खिंचाए। 

देखिए तीन फोटो

BJP MP Hema Malini
हेमा मालिनी।
BJP MP Hema Malini
सांसद हेमा मालिनी।
BJP MP Hema Malini
हेमा मालिनी।

तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर किया शेयर
हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा कि आज मैं उन किसानों से बातचीत करने के लिए खेतों में गई, जिनसे मैं पिछले 10 वर्षों से नियमित रूप से मिलती रही हूं। उन्हें मुझे अपने बीच में पाकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ फोटो खिंचाऊं। 

BJP MP Hema Malini
BJP MP Hema Malini

2019 में भी काटी थी फसल
हेमा मालिनी ने पहली बार अपने हाथों में हंसिया नहीं संभाली। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी तरह हेमा मालिनी खेतों में पहुंची थी। उन्होंने गेहूं की फसल काटी थी। हालांकि तक विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए थे कि हेमा मालिनी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर रही हैं। 

लगातार मथुरा से दो बार की सांसद हेमा
हेमा मालिनी लगातार दो बार से मथुरा की सांसद हैं। तीसरी बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और टिकट दिया है। यह सीट INDI गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई है। कांग्रेस ने यहां मुकेश धनगर को टिकट दिया है। जबकि बसपा से सुरेश सिंह मैदान में हैं। 

5379487