अयोध्या दुष्कर्म केस: पीड़िता से मिलने पहुंचे फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को उल्टे पांव लौटाया, कहा-रात में क्यों आए

Ayodhya Dushkarm Case
X
Ayodhya Dushkarm Case: दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को लौटाया।
यूपी में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार, 7 सितंबर को दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे, लेकिन परिवार ने घर के बाहर ही रोक दिया। विरोध करते हुए कहा, आप रात में क्यों आए हैं।

Ayodhya Dushkarm Case: उत्तर प्रदेश में अयोध्या दुष्कर्म केस पर सियासत जारी है। फैजाबाद सांसद व सपा नेता अवधेश प्रसाद शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे थे, लेकिन परिवार ने मिलने से इनकार कर दिया। इतना ही उन्हें घर के बाहर रोक दिया। कहा, आप रात के अंधेरे में क्यों आए हैं? सांसद को देख आसपास के लोग जुट गए और विरोध करने लगे।

अयोध्या सांसद अवधेश कुमार ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए वहां 10 मिनट ही रुके। इसके बाद वह समर्थकों के साथ वापस लौट आए। अयोध्या में 2 सितंबर को दलित परिवार की लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 5 सितंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी शहबान को गिरफ्तार किया। शहबान सपा से संबंधित था, इसलिए भाजपा ने मुद्दा बना लिया। भाजपा और बसपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता और उसके परिवार से मिलकर हर संभव न्याय का आश्वासन दिया।

सांसद से बोले परिजन-FIR के बाद आए हैं आप
सपा सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार रात 8 बजे पीड़िता के घर पहुंचे। उन्हें देखते ही परिजन बोले, हम जब FIR कराने के लिए भटक रहे थे, तब कोई नहीं आया। केस दर्ज होने के बाद आप आ रहे हैं, वह भी रात के अंधेरे में। इस पर सांसद ने कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, हम आपके साथ हैं। सुरक्षा और मुआवजा दिलाएंगे। जिस व्यक्ति ने यह कांड किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है, आरोपी को फांसी की सजा दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या दुष्कर्म केस: सपा नेता के घर चला बुलडोजर, पीड़िता से मिलकर फूट-फूट कर रोए योगी के मंत्री

टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में संवाद
सांसद के गांव आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में लोग उनसे बात करते रहे। नाराजगी जताते हुए कहा, गांव में अब तक सड़क-बिजली की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ता देख अवधेश प्रसाद वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिले CM योगी; मुख्यमंत्री ने कहा- सपा नेता पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमका रहा था आरोपी

  • मां ने बताया कि महीनेभर पहले बिटिया खेत गई थी, तब उसके साथ शहबान ने दुष्कर्म किया था। मानू ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बताया।
  • कुछ दिन बाद वह बीमार हो गई और गुमसुम रहने लगी। 20 दिन बाद शहबान ने दोबारा बच्ची को खेत पर बुलाया तो बिटिया ने मना कर दिया। जिसके बाद शहबान कुछ साथियों को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़ा होकर धमकाने लगा।
  • परिवार को शक होने पर बिटिया से पूछताछ की तो उसने रोते हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। कहा, शहबान ने घर से उठवा लेने हत्या की धमकी दी थी। कह रहा था बम से उड़ा दूंगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story