haribhoomi hindi news
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक घटना हो गई। दिल्ली में गुरुवार (28 नवंबर) को हार्ट अटैक से शख्स की मौत हो गई। शुक्रवार (29 नवंबर) को सुबह शव घर पहुंचा। पति की बॉडी देखते ही पत्नी की भी मौत हो गई।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक घटना हो गई। दिल्ली में गुरुवार (28 नवंबर) को हार्ट अटैक से शख्स की मौत हो गई। शुक्रवार (29 नवंबर) को सुबह शव घर पहुंचा। पति की बॉडी देखते ही पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी की मौत से घर में मातम छा गया। गांव में भी शोक की लहर है। पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। घटना बाह थाना क्षेत्र की है।  

दिल्ली में होटल चलाते थे रामअवतार 
बाह के कुंअर खेड़ा निवासी राम अवतार (58) दिल्ली के नजफगढ़ में रहकर होटल चलाने का काम करते थे। गुरुवार दोपहर में राम अवतार को हार्ट अटैक आया। सूचना पर परिजन आगरा से दिल्ली पहुंचे। राम अवतार को अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों ने राम अवतार की पत्नी उषा देवी को बताया कि उनको हार्ट की समस्या आई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पत्नी को सांत्वना देते हुए कहा कि जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: एक अटूट प्रेम कहानी: उम्रभर साथ जीए...संयोग ऐसा कि अंतिम सफर भी साथ-साथ

शव देखते ही पत्नी की मौत 
दिल्ली में इलाज के दौरान राम अवतार की मौत हो गई। घर वालों ने उनकी पत्नी उषा देवी को मौत की खबर नहीं दी। परिजन शुक्रवार सुबह राम अवतार का डेडबॉडी लेकर सीधे आगरा पहुंचे। पति का शव देखकर पत्नी उषा जोर से चीख मारकर रोईं फिर बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार वाले अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अब पति और पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार होगा।

7