Logo
election banner
UP News: उन्नाव में नदी में नहाते समय 5 नाबालिग बच्चे गहरे पानी में चले गए। जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP News: उन्नाव में नदी में नहाते समय 5 नाबालिग बच्चे गहरे पानी में चले गए। जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से बात कर जांच करने में जुटी है।

यह घटना उन्नाव जिले में जाजमऊ के चंदन घाट की है। जहां शनिवार को घर से गंगा नदी में नहाने 5 नाबालिग गए थे। अचानक से नहाने के दौरान चार नाबालिग राज बाबू, नाजिया बानो, नजीर और रियाज डूब गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। 

कानपुर के काशीराम हास्पिटल रेफर
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे डॉक्टरों ने कानपुर के काशीराम हास्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार
घटना के बाद गंगा घाट कोतवाली की पुलिस शवों का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इनकार कर दिया। परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस उनसे लगातार बात करने की कोशिश में जुटी है। 

इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान 16 बीघा थाना गंगा घाट निवासी नाजिया (10), राज बाबू (7) पुत्रगण सलमान, नाजिर (10) और रियाज (8) के रूप में हुई है। वहीं जैनब बानो (5) अस्पताल में भर्ती है।

5379487