Satta Bazar: ऑनलाइन सट्टे पर दांव लगाना पड़ा भारी, तेलंगाना पुलिस ने 5 सटोरियों को रंगे हाथ दबोचा, इतनी रकम जब्त 

Satta King Haryana
X
Satta king: IPL क्रिकेट मैच में लगवा रहे थे दांव; रायसेन पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा, सटोरियों ने उगले कई राज
जुए-सट्टे खेलने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तेलंगाना के गडवाल में सोमवार (4 नवंबर) को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 5 को गिरफ्तार किया है।

Satta Bazar: तेलंगाना सहित देशभर में जुए-सट्टे का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। सटोरिया रोज ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टे में लाखों-करोड़ों का दांव लगा रहे हैं। पुलिस भी नकेल कसने के लिए सटोरियों पर नजर गड़ाए हुए है। तेलंगाना के गडवाल में सोमवार (4 नवंबर) को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 5 लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 1,04,860 रुपए नकदी और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से सट्टा बाजार में हड़कंप मच गया है।

पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई
देश में सट्टा खेलना अवैध है। पुलिस लगातार सटोरियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आइजा थाना क्षेत्र में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। एसपी टी श्रीनिवास राव के निर्देश पर स्पेशल ब्रांच ने सटोरियों के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस ने 5 लोगों को सट्टे पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा (Satta Matka Result) लगाने वाले आरोपियों से 1,04,860 की नकदी और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बिलासपुर: सटोरिया ने दी थी पुलिस को खुली चुनौती
बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सट्टा खिलाने वाले ने बवाल काटा था। सटोरिया ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी थी। पुलिस ने तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले सटोरिए संतोष बजाज को जैसे ही पकड़ा तो सटोरिया बोला-हां मैं सट्टा खिलाता हूं। पुलिस को रोज 5000 रुपए देता हूं। पुलिसवाले रोज पैसे लेने आते हैं। मुझे पकड़कर क्या करोगे। दम है तो सट्टा किंग को पकड़कर दिखाओ...। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई थी। बल का प्रयोग करते हुए पुलिस सटोरिए को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी।

क्या है मटका सट्टा?
सट्टा मटका भारत का चर्चित खेल है। भारत में खेल की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी। खेल में खिलाड़ी विशेष नंबरों पर दांव लगाकर किस्मत आजमाते हैं। खेल में 'पन्ना' का विशेष महत्व है। जो 3 अंकों का एक समूह होता है। पन्ना के संयोग से ही खेल का नतीजा निकलता है। उदाहरण के लिए, पन्ना में नंबर '123' '456' या '789' हो सकते हैं। इन्हें 'पैनल' भी कहा जाता है। यह तीन अंकों का संयोजन सट्टा मटका का मूल होता है। खिलाड़ी अपने पसंदीदा पन्ना का चयन करने के बाद नतीजे का इंतजार करते हैं। यदि उनका चुना हुआ पन्ना परिणाम में आता है तो वे विजेता होते हैं। सट्टा मटका के परिणाम रोज़ाना घोषित किए जाते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story