Logo
election banner
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयारी चालू है। वहीं सत्तापक्ष एवं विपक्ष दोनो अपनी रणनीति के तहत कार्य करने में जुट गई हैं। जोधपुर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक ली गई जिसमें काफी बवाल देखने को मिला। बैठक में बुजुर्ग कार्यकर्ता के हाथ से माइक छीन लिया गया।

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयारी चालू है। वहीं सत्तापक्ष एवं विपक्ष दोनो अपनी रणनीति के तहत कार्य करने में जुट गई हैं। जोधपुर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक ली गई जिसमें काफी बवाल देखने को मिला। बैठक में बुजुर्ग कार्यकर्ता के हाथ से माइक छीन लिया गया। कार्यक्रम में वैभव गहलोत की योग्यता को लेकर सवाल उठाया गया जो वहां पर उपस्थित कार्यकर्ताोओं को नागवार गुजरा। इस घटना को लेकर काफी देर तक बवाल देखने को मिला।

जोधपुर में हुई बैठक
शनिवार को जोधपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए लोकसभा क्षेत्र ऑब्जर्वर महेंद्र चौधरी ने सूरसागर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने विचार रखने का मौका दिया गया। जिसमें एक बुजुर्ग कार्यकर्ता ने वैभव गहलोत की योग्यता पर ही सवाल उठाने लगे। यह सुनकर वहां पर बैठक में शामिल एक व्यक्ति द्वारा कार्यकर्ता के हाथ से माइक छीन लिया गया। इतना ही नहीं इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नेताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई।

महिला कार्यकर्ता भी रहीं नाराज 
बैठक में महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहीं। महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेताओं को जमकर निशाने पर लिया। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि मेहनत कार्यकर्ता करते हैं और अंत में पार्टी पैराशूट कैंडिडेट लैंड करवा देती है। वह हार जाते हैं। इसलिए इस बार पार्टी विचार करे और कार्यकर्ता जिसे चाहते हैं, उसी कैंडिडेट को टिकट मिले। तभी जीत पाएंगे नहीं तो, हारना पड़ेगा। इतना ही नहीं बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को साइड लाइन करने का भी आरोप लगाया है।

वैभव गहलोत को लेकर क्या कहा
जोधपुर में हुई इस बैठक में बुजुर्ग कार्यकर्ता ने कहा कि अगर अशोक गहलोत चुनाव लड़ेंगे। तब ही पार्टी जीतेगी। अगर एक लाइन के प्रस्ताव में वे अगर अपने बेटे या किसी को चुनाव मैदान में उतारें तो, पहले विचार करें। कार्यकर्ता ने इशारा करते हुए कहा कि इसलिए मैं उनके सामने कह रहा हूं कि वह क्रिकेट में ठीक है। पॉलिटिकल क्या रहेगा। मैं नहीं जानता। कार्यकर्ता की यह बात सुनकर बैठक में मंच से अनाउंस कर कि व्यक्तिगत नहीं बोलने की हिदायत दी। इसके बाद उनसे माइक छीन लिया गया। वैभव गहलोत पर सवाल उठाने वाले बुजुर्ग कार्यकर्ता नाराज हो गए और बैठक छोड़कर चले गए।

5379487