शोक में डूबा मेवाड़: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन, 83 वर्ष की उम्र में अनंता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Mahendra singh Mewad
X
उदयपुर राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन।
Rajasthan: उदयपुर राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

Rajasthan: उदयपुर राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया है। कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए 10 दिन पहले अनंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है।

महेंद्र सिंह मेवाड़ की बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद है और बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से विधायक हैं। आज रविवार को उन्होंने दोपहर में अनंता हास्पिटल में 83 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। महेंद्र सिंह 1989 में चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा से सांसद रह चुके हैं।

mahendra singh mewad

1989 में चित्तौड़गढ़ से जीता था लोकसभा का चुनाव
महेंद्र सिंह मेवाड़ ने अपने राजनीतिक करियर में कई चुनाव लड़े लेकिन केवल एक ही बार उन्हें सफलता मिली। बाकी बार उन्हें हल्के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा से सांसद बनने के बाद वे 1991 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद फिर कोई दूसरा लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाए। बॉलीवुड फिल्म पद्मावत का विरोध करने पर काफी समय बाद फिर सुर्खियों में आए थे।

महेंद्र सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सोमवार, 11 नवंबर 2024 को प्रातः 11.00 बजे समोर बाग से प्रारंभ होकर जगदीश चौक , घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भुजा घाटी, देहली गेट होते हुए महासतियां पहुंचेगी। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए समोर बाग पैलेस में सुबह 8 से 11बजे तक रखा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story