Train Derailed: भिवानी जंक्शन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 7 ट्रेन आंशिक रद्द, जयपुर आने वाली ट्रेनों का रूट बदला

West Central Railway recruitment for apprentice posts
X
पश्चिम मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती।
Train Derailed: राजस्थान में बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई। जिसकी वजह से कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रद्द करना पड़ा।

Train Derailed: राजस्थान में बीकानेर मंडल के भिवानी स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई। जिसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया है। वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रद्द करना पड़ा। आज गुरुवार को कई ट्रेनें मालगाड़ी के डिरेल होने से प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने यह जानकारी दी। कि भिवानी जंक्शन पर मालगाड़ी के ​कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इस दौरान कई ट्रेनों का रूट बदलेगा साथ ही कई ट्रेन गुरुवार को रद्द रहेंगी।

जल्द आवागवन होगा चालू
मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद भिवानी-रेवाड़ी (04787) गुरुवार को रद्द रहेगी। वहीं, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की 7 ट्रेनें भी आंशिक रद्द रहेंगी। जयपुर आने वाली चार ट्रेनों का रूट बदला गया है। हालांकि जल्द ही रेलवे ट्रैक को कर्मचारियों द्वारा दुरुस्त कर चालू किया जाएगा।

गुरुवार को ये ट्रेन आंशिक रद्द
1. ढेहर का बालाजी भिवानी एक्सप्रेस (14706) रेलसेवा 7 अगस्त को ढेहर का बालाजी से प्रस्थान की है, जो मानहेरू भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. तिलक ब्रिज भिवानी एक्सप्रेस (14738) 7 अगस्त को तिलक ब्रिज से प्रस्थान की है, जो भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. तिलक ब्रिज सिरसा एक्सप्रेस (14085) 7 अगस्त को तिलक ब्रिज से प्रस्थान की है, जो चरखी दादरी सिरसा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. कालका भिवानी एक्सप्रेस (14796) 7 अगस्त को कालका से प्रस्थान की है, जो भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. बठिण्डा रेवाड़ी (04781) रेलसेवा 7 अगस्त को बठिण्डा से प्रस्थान की है, जो बवानी खेड़ा-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. रेवाड़ी भिवानी (04788) रेलसेवा 7 अगस्त को बठिण्डा से प्रस्थान की है, जो सुधराना- भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. रेवाडी-बीकानेर स्पेशल (04789) रेलसेवा 7 अगस्त को रेवाड़ी के स्थान पर सादुलपुर से संचालित होगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7 अगस्त को इन ट्रेनों का रूट बदला

  • चंडीगढ़-अजमेर (12984) रेलसेवा रोहतक भिवानी रेवाड़ी के बजाय परिवर्तित मार्ग रोहतक रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
  • रेवाड़ी अमृतसर (19613) रेलसेवा 7 अगस्त को चंडीगढ़ से भिवानी हिसार-जाखल के बजाय मार्ग परिवर्तित होकर रेवाड़ी-रोहतक-जींद जाखल के रास्ते संचालित होगी।
  • बठिण्डा जयपुर (14733) रेलसेवा जो 7 अगस्त को चंडीगढ़ से प्रस्थान की है, वह हिसार भिवानी रेवाड़ी से न होकर परिवर्तित मार्ग हिसार-सादुलपुर होकर संचालित की जा रही है।
  • हिसार रेलसेवा (14716) जो जयपुर प्रस्थान की है। वह गुरुवार 7 अगस्त को चंडीगढ़ से भिवानी-हिसार की बजाय मार्ग परिवर्तित होकर रेवाड़ी-सादुलपुर से संचालित होगी।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story