Logo
राजस्थान में ओले और बारिश के दौर के बाद अब मौसम साफ होने जा रहा है। India Meteorological Department के मौसम केन्द्र जयपुर ने संकेत दिए हैं कि आज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी।

बारिश के बाद गुरुवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन का तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया, जिससे ठंडी हवाओं के बीच लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

इन जिलों में हुई बारिश और ओले
पिछले 24 घंटे में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जयपुर, नागौर और सीकर सहित कुछ जिलों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ा।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप निकलेगी। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

5379487