अयोध्या में राजस्थान सरकार: CM भजनलाल शर्मा ने मंत्री-विधायकों के साथ किए रामलला के दर्शन, कहा-हमारे रोम-रोम में राम

Rajasthan government in Ayodhya: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। राजस्थान कैबिनेट के सभी मंत्री पहले हनुमान गढ़ी और फिर राम मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान राम से प्रदेश की खुशहाली के लिए मनोकामना की।
#WATCH राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है... मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं... मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं..." https://t.co/5LYOx7npQg pic.twitter.com/Z8UTyepfU4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र का भ्रमण करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, मुझे अयोध्या पहुंचकर काफी खुशी हो रही है। यहां का दिव्य दृश्य देखकर मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं।
#WATCH राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और नेता राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
वीडियो सोर्स: CMO pic.twitter.com/r9Mfn6WVIz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान के मंत्री-विधायक सोमवार को राम दर्शन कार्यक्रम के तहत अयोध्या पहुंचे थे। इससे पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री-विधायक भी रामलला के दर्शन कर चुके हैं। भाजपा इसके लिए विशेष कार्यक्रम चला रही है। राजस्थान कैबिनेट के सदस्य सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट से सुबह रवाना हुए थे। उनके साथ भाजपा के कई विधायक और पदाधिकारी भी अयोध्या पहुंचे हुए हैं।
