Logo
election banner
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई सस्ते सिलेंडर की योजना आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक में घोषणा की। कहा, सब्सिडी राज्य सरकार वहन करेगी।  

जयपुर। राजस्थान में सस्ते सिलेंडर की योजना जारी रहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प शिविर को संबोधित करते हुए इस बात की घोषणा की। बताया कि 1 जनवरी 2024 से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। योजना के तहत सब्सिडी की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। यह राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई थी योजना
राजस्थान में सस्ते गैस सिलेंडर की योजना पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू हुई सस्ते सिलेंडर की योजना को लेकर संशय था। कुछ लोगों को आशंका थी कि भाजपा सरकार कहीं गैस सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी बंद न कर दे।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने उठाए थे सवाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत दिवस एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया था कि हमारी सरकार जनकल्याण की कोई योजना नहीं बंद करने वाली। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिरंजीवी योजना सहित अन्य योजनाएं बंद करने की आशंका जताई थी। 
5379487